दिल्ली में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने सोमवार को बंगलूरू में मसाला चाय का आनंद उठाया। मसाला चाय पीने के साथ उन्होंने दुकानदार को इसका भुगतान पैसे से नहीं बल्कि यूपीआई से किया।
दिल्ली में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने सोमवार को बंगलूरू में मसाला चाय का आनंद उठाया। मसाला चाय पीने के साथ उन्होंने दुकानदार को इसका भुगतान पैसे से नहीं बल्कि यूपीआई से किया।
विज्ञापन
2 of 6
Mark Rutte
- फोटो : Social Media
रुटे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट के साथ तस्वीरें शेयर की। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने शहर के मध्य में बनी कोबलरस्टोन चर्च स्ट्रीट पर सैर की, इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद उन्होंने एक प्रसिद्ध कैफे से मसाला चाय खरीदा और इसका भुगतान यूपीआई पेमेंट से किया।
विज्ञापन
3 of 6
Mark Rutte
- फोटो : Social Media
यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए रुटे ने कहा, 'यूपीआई बहुत सरल और आसान दिखता है। एक बार इसका अनुभव करना काफी दिलचस्प रहा। भारत सरकार ने जी20 के प्रतिनिधियों के सामने भी यूपीआई का प्रदर्शन किया था।' डच प्रधानमंत्री चर्च स्ट्रीट पर कुछ दूरी के लिए साइकिल चलाने का भी अनुभव लिया। इस दौरान उनके साथ मेयर सत्य शंकरन भी मौजूद थे।
4 of 6
Mark Rutte
- फोटो : Social Media
रुटे ने एक्स पर बंगलूरू की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, 'नीदरलैंड और भारत के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। यहां करीब 350 डच कंपनियां कारोबार करती है। हम कृषि और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एकसाथ काम करते हैं। यहां अभी और भी अवसर खुलेंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
Mark Rutte
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा, 'बंगलूरू की मेरी यात्रा इसी पर केंद्रित था। राष्ट्रपति इंग्रिन थिजसेन के नेतृत्व में डच व्यवसायों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडर यहां आर्थिक मिशन पर आया हुआ है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि किस तरह से भारत और नीदरलैंड एक साथ कई विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।'
अपने पोस्ट में रुटे ने बताया कि उन्होंने कई मुद्दों पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ चर्चा की है। महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय खोलने का सम्मान मिलने पर नीदरलैंड के पीएम ने इसके लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया है।