तुर्की-सीरिया भूकंप
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिक के चाचा, उनका चचेरा भाई और परिवार के कई सदस्य मलबे के नीचे दब गए हैं। मलिक का कहना है कि उनका पूरा परिवार चला गया है। यह पूरी तरह से नरसंहार है। उन्होंने कहा, उन्हें अब बहुत कम उम्मीद है कि बेसनाया में आए भूकंप में उनके परिवार को कोई सदस्य बचा होगा। वह कहते हैं जब भी किसी अपने की लाश मिलती है, तो उसके साथ बिताए पल आंखों के सामने तैरने लगते हैं।