फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नीचे सुरंग बना स्मार्ट फार्म,पैदा हो रहीं 60 तरह की फल-सब्जियां 

Mon, 03 Sep 2018 10:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्मार्ट फार्म
बढ़ती आबादी के साथ खेती की जमीन लगातार कम घटती जा रही है और इसका असर पैदावार पर भी पड़ रहा है। लेकिन इंसान अपनी समझ-बूझ से खेती के लिए उपयुक्त जगह बना ही लेता है। जमीन के ऊपर नहीं तो जमीन के नीचे, स्मार्ट फार्म का प्रयोग दक्षिण कोरिया ने जिस तरह से किया है वो अपने आप में एक मिसाल है। इसे देख आप भी अचंभित रह जायेंगे कि क्या ये संभव है?

 
विज्ञापन

2 of 6
स्मार्ट फार्म
द. कोरिया के ओकेचेन में 190 किमी लंबी सुरंग में बना वर्टिकल फार्म वहां का सबसे बड़ा फार्म है। नेक्स्टऑन कंपनी ने 48 साल पुरानी बंद पड़ी सुरंग में इसे बनाया है। इसमें 60 तरह के फल और सब्जियां उगाई जा रही हैं। चोई जेई बिन के मुताबिक फिलहाल यह खानपान दिग्गजों और बेकरी की जरूरतें पूरी करेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
स्मार्ट फार्म
कंपनी के प्रमुख चोई जेई बिन बताते हैं कि इनमें 47 किस्में ऑर्गेनिक हैं। पैदावार बढ़ाने के लिए यहां पर क्लासिकल संगीत भी बजाया जाता है। दक्षिण कोरिया के कृषि मंत्रालय ने स्मार्ट फार्म का दायरा दोगुना करने की घोषणा की है। फिलहाल यह करीब 10 हजार एकड़ में हैं, इन्हें 18 हजार एकड़ में फैलाया जाएगा। सरकार इसके लिए सब्सिडी भी देगी। 

 

4 of 6
स्मार्ट फार्म
 द. कोरिया में फार्म शुरू होना इसलिए बड़ी बात है क्योंकि यहां महज 16% जमीन ही खेती के लिए छो़ड़ी गई है। वहीं ग्रामीण जनसंख्या करीब आधी रह गई है। सुरंग में बनाने से इस पर खर्च कम आया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्मार्ट फार्म
इससे तापमान 10-20 डिग्री तक रखने में भी मदद मिलती है। इस फार्म से पहली फसल अगस्त में मिली है। अभी सुरंग का दो तिहाई हिस्सा खाली है, इसमें महंगे फल व दवा में काम आने वाले पौधे लगाए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्मार्ट फार्म
इसके अलावा न्यूजर्सी के एयरो में 70,000 वर्गफुट में स्मार्ट फार्म के जरिए कई तरह के फल-सब्जी उगाये जा रहे हैं। ऐसा ही प्रयोग कर सिएटल के प्लेंटी में 1 लाख वर्गफुट पर स्मार्ट फार्म का निर्माण जारी है। न्यू जर्सी का बोवेरी फार्म तो तकनीक में और आगे निकल चुका है जहां रोबोट से खेती होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें