रूस ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए चीन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वुहान की तर्ज पर रूस ने सिर्फ 20 दिन में ही 10 हजार लोगों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल खड़ा कर दिया है। रूस में इस तरह के 18 अस्पताल तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
रूस में इस तरह के 18 अस्पताल तैयार
- फोटो : stroi.mos
करीब 10 हजार से ज्यादा मजदूरों ने इस अस्पताल को तैयार किया है। इस अस्पताल को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
3 of 8
10 हजार मजदूरों ने दिन-रात मेहनत की अस्पताल बनाने में
- फोटो : stroi.mos
यह कोरोना वायरस से निपटने के लिए रूस में बनाए गए 18 अस्पतालों में सबसे बड़ा है। बाकी अस्पताल सेना ने बनाए हैं। इसमें आधे बिस्तर आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा से लैस होंगे।
4 of 8
इस अस्पताल के अलावा बाकी अस्पताल रूस की सेना ने बनाए हैं
- फोटो : stroi.mos
रूस अब तक कोरोना वायरस के 10 लाख टेस्ट कर चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
रूस ने कोरोना से लड़ने के लिए अलग नीति बनाई है
- फोटो : stroi.mos
मॉस्को का प्रमुख अस्पताल वीआईपी लोगों से भर गया है। रूस में 69 फीसदी मामले मॉस्को से ही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन कोरोना की इस जंग को जीतना चाहते हैं
- फोटो : AP
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी सबसे खराब स्थिति आनी बाकी है।
विज्ञापन
7 of 8
रूस ने चीन से भी तेज गति से काम कर दिखाया
- फोटो : stroi.mos
रूस ने भी वैक्सीन का इंसानों पर टेस्ट शुरू कर दिया है। देश में पिछले तीन दिन से रोजाना लगभग एक हजार नए मामले सामने आ रहे हैं।