फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस समेत यूरोप के कई शहर हुए पानी-पानी

Sat, 04 Jun 2016 03:00 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 5
पेर‌िस में बाढ़
पेरिस शहर से होकर गुजरनेवाली सेन नदी में पानी का स्तर 30 सालों में सबसे उंचा चला गया है। मेट्रो और संग्राहलयों को बंद कर दिया गया है।  मशहूर संग्रहालयों में रखी कलाकृतियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 
विज्ञापन

बाढ़ में डूबा यूरोप

2 of 5
बाढ़ में डूबा पेर‌िस
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बारिश होगी और सप्ताह के अंत तक सेन का पानी 6.5 मीटर तक जा सकता है। मध्य यूरोप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

बाढ़ में डूबा यूरोप

3 of 5
नाव पर बाढ़ पीड़ित
फ्रांस से लेकर यूक्रेन तक भारी बारिश हो रही है। शहरों में पानी घुस गया है जिसकी वजह से भारी बर्बादी हुई है। फ्रांस में दो और दक्षिण जर्मनी में 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि रोमानिया में दो लोगों के और बेल्जियम में एक के मारे जाने की खबर है।  बाढ़ से ऑस्‍ट्रिया, नीदरलैंड और पोलैंड भी प्रभावित हुए हैं। लाखों लोगों को अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

बाढ़ में डूबा यूरोप

4 of 5
पुल तक पहुंचा बाढ़ का पानी
इंडस्ट्री एसोसिएशन एएफए के अनुसार फ्रांस की बीमा कंपनियों को कम से कम 600 मिलियन यूरो बीमाधारकों को देना होगा। गलियों में बाढ़ का पानी घुस गया है।  पुलों को बंद कर देना पड़ा और सेन नदी से गैर-जरूरी नावों को हटा दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने फ्रास्वा ओलांद ने इसे असाधारण बाढ़ कहा है। एपी न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रशासन ने राष्ट्रपति कार्यालय और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए जरूरी कदम उठा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में डूबा यूरोप

5 of 5
बाढ़ के कारण्‍ा पाइप पर लटकी कार
मई में हुई बारिश का स्तर 1873 के बाद सबसे अधिक था।  1910 में आई बाढ़ में पेरिस दो माह तक डूबा रहा था। उस वर्ष नदी के बहाव की ऊंचाई 8.62 मीटर तक पहुंच गई थी जबकि 1955 में पानी का स्तर 7.1 मीटर तक था।  1982 में जब बाढ़ आई थी जो नदी का स्तर 6.18 मीटर की ऊंचाई पर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें