डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पितवार को दुनिया के 103 देशों के 3000 शहरों को शामिल करते हुए वायु गुणवत्ता रिपोर्ट जारी की है। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की डब्ल्यूएचओ की लिस्ट के आंकड़े चिंताजनक हैं। दुनिया के अन्य देशों के शहरों के अलावा भारत के कई छोटे शहर भी गंभीर वायु प्रदूषण की जद में आ गए हैं। इस फेहरिस्त में ईरान का जबोल शहर अव्वल स्थान पर है। वहीं दूसरे पायदान पर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर मध्य प्रदेश का ग्वालियर और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला है। इतना ही नहीं दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों की सूची में भी दिल्ली का नाम नहीं है। जबकि बिहार की राजधानी पटना और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 6वें और 7वें स्थान पर मौजूद है।
Trending Videos
विज्ञापन
जबोल है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
2 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
यह तस्वीर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर जबोल की है। ईरान के इस शहर का वायु प्रदुषण में दुनिया में पहला नंबर है। ईरान और अफ्गानिस्तान की सीमा पर बसे शहर में वायु प्रदूषण के कारण लोगों में सांस की बीमारी बढ़ रही है। टीबी और दमे की बीमारी के मरीज भी शहर में लगातर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दुनिया के प्रदूषित शहरों में दूसरा नंबर है ग्वालियर का
3 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि 80 फीसदी लोग शहरी इलाकों में रहते हैं। इन सभी पर वायु प्रदूषण का प्रभाव पड़ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित कम आय अर्जित करने वाले शहर हैं। इनमें भारत भी शामिल है। 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में हमेशा दिल्ली का नंबर होता था। लेकिन इस बार दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों में ग्वालियर का दूसरा नंबर आना यहां प्रदूषण के बढ़ती खतरनाक स्थिति को दर्शाता है।
संगम नगरी इलाहाबद प्रदूषण में तीसरे स्थान पर है
4 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
संगम का शहर इलाहबाद भी प्रदूष्ण की चपेट में बुरी तरह आ गया है। प्रदूषण के हिसाब इलाहबाद का दुनिया में तीसरा स्थान है। यहां वायु प्रदूषण के साथ-साथ नदियां भी गंदी हो रही हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब की रियाद चौथे पर है
5 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक शहरों में वायु गुणवत्ता गिरने से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। रियाद सऊदी अरब का घनी आबादी वाला बड़ा शहर है। यहां बढ़ती आबादी के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूएचओ ने प्रदूषण के हिसाब से रियाद को चौथे स्थान पर रखा है।
विज्ञापन
पांचवा शहर भी सऊदी अरब काअलजुबैल है
6 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
प्रदूषण के मामले में दुनिया में पांचवा स्थान भी सऊदी अरब के ही अलजुबैल शहर का है।
विज्ञापन
प्रदूषण में बिहार की राजधानी पटना का विश्व में 6 नंबर है
7 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
बिहार क की राजधानी पटना का प्रदूषण दुनिया के पांचवे नंबर पर है। पटना में लगातार हो रहे कंस्ट्रक्शन और ट्रफिक की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदूषण के कारण लोगों में दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, फेफड़ों का कैंसर, श्वास संबंधी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।
रायपुर प्रदूषण के मामले में विश्व में सातवें नंबर पर है
8 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
दुनिया में भारत का सबसे ज्यादा चौथा प्रदूषित शहर रायपुर है। छत्तीसगढ़ का यह शहर लगातार बढ़ती आबादी की सम्स्या से जूझ रहा है। रायपुर प्रदूषण के मामले में विश्व में सातवें नंबर पर है।
अफ्रीकी महाद्वीप के देश केमरून का बमेंडा शहर आठवें स्थान पर
9 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
अफ्रीकी महाद्वीप के देश केमरून का बमेंडा शहर भी प्रदूषण की चपेट में बहुत तेजी से आ गया। प्रदूषण के हिसाब से दुनिया में आठवें नंबर पर यह शहर खतरनाक बीमारियों से भी ग्रस्त है।
चीन का जिंताई शहर प्रदूषण में 9 वें नंबर पर है
10 of 11
दुनिया के प्रदूषित शहर
- फोटो : reuters
चाइना तेजी से बढ़ती अवस्था है। लेकिन प्रदूषण भी यहां के शहरों में उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। जिंताई शहर को डब्ल्यूएचओ ने प्रदूषित शहरों में 9 वें स्थान पर रखा है।