फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की इन एयरलाइन्स में हैं अजीबो गरीब नियम

Wed, 09 Mar 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : istock
हाल में एअर इंडिया के चेन्नई स्थित कार्यालय ने 295 क्रू मेंबर्स को कम से कम पांच किलो वजन घटाने के निर्देश दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जिन क्रू मेंबर्स को वजन घटाने के लिए बोला गया है उनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।

इतना ही नहीं वजन न घटाने वाली चार महिला क्रू मेंबरों को नौकरी से भी निकाल दिया गया है। यह बात एक वेबसाइट की ओर दाखिल की गई आरटीआई में सामने आई है। पहले माना जाता था कि एअरलाइन्स में नौकरी करने के लिए खूबसूरत स्माइल की ही जरूरत होती है लेकिन अब इस नौकरी के लिए वजन की भी एक सीमा तय कर दी गई है।

लेकिन दुनिया की कई एअरलाइन्स में ऐसे नियम भी हैं जिनके बारे में आपने इससे पहले नहीं सुना होगा। जानें कुछ एअरलाइन्स के अजीबो गरीब नियम।
विज्ञापन

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

2 of 7
वर्जिन अमेरिका - फोटो : istock
ड्रेस ठीक न होने पर विमान से उतार देते हैं
अमेरिकी में सैन फ्रांसिको की विमानन सेवा वर्जिन अमेरिका में वैसे तो क्रू मेंबर्स के लिए एक खास ड्रेस कोड है लेकिन अगर कोई यात्री भी शरीर के ऊपरी हिस्से या निचले हिस्से में कपड़े नहीं पहनता है तो उसे विमान से उतार दिया जाता है। इतना ही नहीं ज्यादातर कंपनियां नंगे पांव यात्री को यात्रा करने की इजाजत नहीं देतीं।
विज्ञापन

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

3 of 7
- फोटो : istock
पसीने की बदबू आना अपराध है!
यात्रा के दौरान कई बार ऐसा सहयात्री मिल जाता है जिसके शरीर से बदबू आती है। लेकिन अमे‌रिका की विमान कंपनियां ऐसे व्यक्ति को विमान में बैठाने से मना कर देती हैं। हद तो तब हो गई 2010 में जब एअर कनाडा जाज ने अपने यात्री को उसके शरीर से बदबू आने के कारण बीच रास्ते में ही फ्लाइट रोककर उतार दिया था।

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

4 of 7
- फोटो : istock
यात्रा के दौरान अजीब व्यवहार करना मना है
अलास्का एअरलाइन्स में यात्रा के दौरार शोर करना, अपने सहयात्री को डिस्टर्ब करना और दूसरे व्यक्ति पर किसी तरह की टिप्पणी करना मना है। ऐसा करना कंपनी के नियमानुसार अपराध है। 
विज्ञापन

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

5 of 7
- फोटो : istock
कुछ पालतुओं को नहीं करा सकते यात्रा
बहुत से लोग अपनी यात्रा में अकेलापन दूर करने के लिए अपने पालतू साथी को भी सा‌थ ले जाना चाहते हैं लेकिन अमेरिकी विमान कंपनियों में सिर्फ कुत्ता और बंदर ले जाने की अनुमति ही है। आप यहां के विमानों में सांप, कछुआ जैसे पालतू जानवरों को नहीं ले जा सकते।
विज्ञापन

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

6 of 7
- फोटो : istock
कीमती सामान की नहीं है गारंटी
जेटब्ल्यू नाम की एअरलाइन्स में आपके कीमती सामान की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती है। हालांकि वह किसी को कीमती सामान ले जाने से रोकते नहीं हैं। लेकिन अगर यह गुम हो जाता है तो कंपनी कहती है उन्होंने पहले ही बताया था कि कीमती सामान की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के एअरलाइन्स के ये अजीबो गरीब नियम

7 of 7
- फोटो : istock
डेल्टा फ्लाइट में अगर आप बारहसिंघा के सींग ले जाना चाहते हैं तो यह निश्चित करनें कि वह पूरी तरह से साफ हों क्योंकि गंदे होने आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें