लखनऊ में बारिश के बीच घाटों पर लोग पूजा करने पहुंचे। इस दौरान सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। सुबह करीब 5:30 बजे से बारिश हल्की हो रही थी। बादलों की वजह से सूर्य देव भले ही नजर नहीं आए, लेकिन सुबह 6:13 बजे से सूर्योदय के समय से पहले ही महिलाएं सूप में पूजन सामग्री के साथ पानी में खड़ी नजर आईं।
इससे मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग अपने परिवार, मित्रों के साथ मौसम का लुफ्त उठाते दिखे। चाय की दुकानों और पकौड़ी की दुकान पर खासी भीड़ दिखी। 1090 चौराहे पर लोग बाइक से घूमते दिखे। चटोरी गली में हर दिन की तुलना में ज्यादा लोग दिखे। वहीं, मैथा चक्रवात की वजह से दिनभर हल्की बारिश होती रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कुछ इस तरह बारिश से बचते लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चक्रवाती तूफान मोंथा सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से 31 अक्तूबर के बीच मोंथा के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही आदि में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
अचानक बारिश के बीच छाता लेकर निकले
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यूपी के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, वाराणसी के साथ ही बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोनभद्र में सर्वाधिक 65 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद बुंदेलखंड के झांसी में 51 मिमी और उरई में 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 of 7
बादल छाने की वजह से शाम को ही अंधेरा हो गया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर यानी मंगलवार की सुबह मोंथा चक्रवात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश के बीच छाता लगाकर जाता हुआ आदमी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यूपी में सबसे ज्यादा असर प्रदेश के दक्षिणी और बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 7
बारिश के बीच बाइक से जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इन इलाकों में तेज हवा व गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होगी।