अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा का ये रूप अमेरिका मीडिया में तो खासा चर्चा में रहता है लेकिन बहुत से लोगों के लिए यह पहलू अनजान सा ही है। दो बच्चों की मां मिशेल ओबामा को बच्चों से लगाव है और खास मौकों पर वो बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। बच्चों के साथ अपने किचन गार्डन में खेती का काम करना और बच्चों को कहानियां सुना कर उनका मनोरंजन करना उन्हें पसंद है।
Trending Videos
विज्ञापन
यह गार्डन करीब 1100 वर्ग फुट में फैला है, जिसे 2009 में बनाया गया था।
2 of 6
Michelle Obama
- फोटो : BBC
व्हाइट हाउस के किचन गार्डन में सोमवार को मिशेल ओबामा स्कूली बच्चों के साथ अपने किचन गार्डन में बागवानी करती दिखाई दी। यह गार्डन करीब 1100 वर्ग फुट में फैला है, जिसे 2009 में बनाया गया था।
विज्ञापन
असल में मिशेल को बागवानी का इससे पहले कोई अनुभव नहीं था,
3 of 6
Michelle Obama
- फोटो : BBC
असल में मिशेल को बागवानी का इससे पहले कोई अनुभव नहीं था, लेकिन अपनी दो बेटियों की खुराक को ठीक करने के लिए उन्होंने खुद ही बागवानी करने की ठानी। हालांकि अमेरिकी परिवारों में सेहतमंद खाना खाने को बढ़ावा देना उनका एजेंडा बन चुका है। सोमवार को बच्चों के साथ बागवानी के दौरान कैमरे को उन्होंने ये पोज दिया था।
इसमें उनके पति अमरीकी राष्ट्रपित बराक ओबामा भी मदद करेंगे
4 of 6
Michelle Obama
- फोटो : BBC
जब किचन गार्डन बनाया जा रहा था। तो उन्होंने कहा था कि इसमें उनके पति अमरीकी राष्ट्रपित बराक ओबामा भी मदद करेंगे। यहां से पैदा हुई सब्जियों, सलाद और फलों का लुत्फ़ न केवल उनका परिवार उठाता है बल्कि मेहमानों के खाने में इन्हें शामिल किया जाता है। बीते मार्च में बागवानी में मदद करने आए बच्चों को मिशेल ओबामा और बराक ओबामा ने कहानी सुनाई।
विज्ञापन
मिशेल ओबामा ये सब इस उम्मीद में करती है
5 of 6
Michelle Obama
- फोटो : BBC
मिशेल ओबामा ये सब इस उम्मीद में करती है। कि बच्चों को प्रेरित करने से अन्य लोगों तक सेहतमंद खाना खाने का संदेश देने में मदद मिलेगी। किचन गार्डन इंटरनेशनल नामक एक संस्था ने इसके लिए एक मुहिम भी चलाई थी, जिसमें एक लाख लोगों ने ओबामा परिवार से किचन गार्डन लगाने की गुजारिश की थी।
1990 के दशक में क्लिंटन परिवार ने छत पर किचन गार्डन बनाया था।
6 of 6
Michelle Obama
- फोटो : BBC
व्हाइट हाउस में 1800 में सबसे पहले रहने आए अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एडम्स ने इसमें किचन गार्डन बनाया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रूजवेल्ट ने विक्ट्री गर्डन बनाया था। जबकि इससे पहले 1990 के दशक में क्लिंटन परिवार ने छत पर किचन गार्डन बनाया था।