थाईलैंड में एक व्यक्ति पर टॉयलेट में 3 मीटर लंबे अजगर ने ऐसा हमला किया कि उसे अस्पताल जाना पड़ा। अजगर ने इस युवक के लिंग पर दांत गड़ाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बैंकॉक के चाचोएंगसाओ प्रांत में रहने वाले 38 साल के अट्टापोर्न बूनमैकचुए जब बुधवार की सुबह टॉयलेट गए तो सबकुछ सामान्य था। बूनमैकचुए जब टॉयलेट सीट पर बैठे तो उन्हें अचानक तेज दर्द महसूस हुआ। जब उन्होंने झुककर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक अजगर ने उनके लिंग को अपने विषैले दांतों में जकड़ लिया था।
विज्ञापन
टॉयलट में तीन मीटर लंबे अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
2 of 3
अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
- फोटो : BBC
बूनमैकचुए ने बैंकॉक पोस्ट को बताया, "यूं लगा जैसे किसी ने मेरा लिंग शरीर से अलग कर दिया हो। अजगर इसे बुरी तरह खींच रहा था।" पोस्ट की जानकारी के मुताबिक अजगर ने अट्टापोर्न को ज़मीन पर गिराने की कोशिश की, तब उन्होंने मदद के लिए अपनी पत्नी और पड़ोसियों को बुलाया। अट्टापोर्न ने थाई टीवी को बताया कि उनकी पत्नी ने अजगर से छुटकारा पाने के लिए उसके गले में रस्सी बांधी ताकि वह अपने जबड़े खोल दे।
बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें अजगर की पकड़ से आजाद कराया जा सका। इसके बाद टॉयलेट तोड़ा गया और अजगर को निकाला गया। अजगर सीवर पाइप के जरिये टॉयलेट तक आया था। डॉक्टरों के अनुसार अट्टापोर्न की हालत में सुधार हो रहा है। अट्टापोर्न ने कहा है कि वे अब घर में सिटिंग टॉयलेट लगवाएंगे।