ढाका में आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन खत्म हो गया है। सुरक्षाबलों ने रेस्टोरेंट में बंधक बनाए गए सभी लोगों को निकाल लिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
2 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
स्थानीय मीडिया के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सभी 13 बंधकों को रेस्टोरेंट से सुरक्षित निकालने और ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
3 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
बांग्लादेश सरकार ने ढाका के कैफे में हुए बंधक संकट में 20 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही हमला करने वाले छह आतंकियों को मार गिराया गया है और एक आतंकी को पकड़ लिया गया है। आईएसआईएस ने पहले इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने का दावा किया था। वहीं बांग्लादेश पुलिस ने कहा था कि इस हमले में सिर्फ दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं और 20 लोग घायल हो गए हैं। शेख हसीना ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए ये भी कहा कि रमजान के पाक महीने में इंसानों के मारने वाले ये कैसे इंसान हैं।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
4 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
पीएम हसीना ने भी मीडिया को जानकारी दी कि 13 बंधकों को बचाने के दौरान आईएसआईएस के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
5 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
इससे पहले लेफ्टिनेंट करनल तुहिन मोहम्मद मसूद ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी थी कि बंधकों में भारतीय और जापानी भी शामिल थे
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
6 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
करीब 100 कमांडो ने मुसीबत से निपटने के लिए मोर्चा संभाला था। इससे पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बेहद सुरक्षित गुलशन राजनयिक इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 26/11 के मुंबई हमले की तर्ज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
7 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
आठ से नौ की संख्या में आए बंदूकधारियों ने विदेशियों समेत करीब 40 लोगों को बंधक बना लिया था। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
8 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इटली के एक नागरिक की मौत की भी खबर है।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
9 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ढाका में भारतीय दूतावास भी इसी इलाके के पास ही स्थित है।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
10 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
हमले के बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित हैं।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
11 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
पुलिस के मुताबिक हथियारबंद हमलावर करीब 8:45 बजे गुलशन राजनयिक इलाके में स्थित होली आर्टिसन बेकरी रेस्तरां में घुस गए और स्थानीय समयानुसार करीब 9:20 गोलीबारी शुरू कर दी।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
12 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
यह रेस्तरां विदेशियों, राजनयिकों और मध्यवर्गीय परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हमलावर ग्रेनेड, बंदूकें और तलवारें लिए हुए थ्ाे।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
13 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
वे अंदर से ग्रेनेड फेंक रहे थे। और रुक-रुककर गोलीबारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने रेस्तरां के चीफ शेफ को भी बंधक बना लिया था।
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा, देखिए कैसे चला ऑपरेशन?
14 of 15
बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा
- फोटो : Reuters
भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया था। रेस्तरां से किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।