फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूक्लियर पावर बनने की चाहत रखने वाले नॉर्थ कोरिया में ऐसे जीतें हैं आम लोग

Sat, 30 Sep 2017 01:54 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : NK News
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन के बीच वाक् युद्ध भले ही जारी हो, लेकिन उत्तर कोरिया में जनजीवन अपनी गति से चल रहा है।वेबसाइट एनके न्यूज की एक टीम इसी महीने उत्तर कोरिया गई थी और उसने वहां के आम जनजीवन को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : NK News
ये लोग समुद्र तटीय शहर वोंसन के करीब उलिम झरने के पास लोग पिकनिक में मगन हैं।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : NK News
ये बच्चे ट्रैक सूट पहने हुए हैं। गौर से देखें तो उनपर पश्चिमी ब्रांड के नाम दिखाई देते हैं। संभव है कि ब्रांड के नाम की नकल की गई है।

4 of 11
वोंसन और जापानी बंदरगाह निगाटा के बीच आवागमन के लिए पानी के जहाज का इस्तेमाल होता था। इसे 2006 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने के बाद बंद कर दिया गया, लेकिन अभी भी वोंसन में इसका संचालन होता है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : NK News
क्लैम्ज नाम के समुद्री सीप का पकवान यहां काफी लोकप्रिय है। हालांकि आम तौर पर इसके उत्पादन का अधिकांश हिस्सा निर्यात कर दिया जाता है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : NK News
जापान और चीन से आयातित इलेक्ट्रिक साइकिलें लंबे समय तक केवल राजधानी प्योंगयांग में दिखाई देती थीं। लेकिन अब ये दूसरे छोटे शहरों में भी दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : NK News
लेकिन ट्रांसपोर्ट की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ये आदमी बैलगाड़ी से कबाड़ को रिसाइकिल के लिए हैमहंग शहर ले जा रहा है।

8 of 11
- फोटो : NK News
बीच में बैठी हुई महिला के पास जो प्लास्टिक का बैग है उस पर जापानी-चीनी ब्रांड मिनिसो लिखा हुआ है। मिनिसो ने अपना पहला ब्रांड स्टोर प्योंगयांग में खोला है।

9 of 11
- फोटो : NK News
हालांकि यहां आम जनजीवन सामान्य दिखता है लेकिन लगता है कि लंबे समय से लागू अंतराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से बहुत सी परियोजनाएं रुकी पड़ी हैं। पेट्रोल, डीजल इंपोर्ट पर प्रतिबंध का असर भी दिखने लगा है। कुछ पेट्रोल पंप बंद हो गये हैं और बिजली की कमी के चलते लोगों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगा रखे हैं। ये इमारत सीमावर्ती शहर केइसोंग में स्थित है।

 

10 of 11
- फोटो : NK News
तमाम आर्थिक दिक्कतों के बावजूद हर साल राजधानी में विशाल परेड आयोजित की जाती है। ये तस्वीर इसी परेड से पहले, इंतजार करती हुई लड़की की है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : NK News
विदेशी खतरों का माहौल यहां हमेशा मौजूद रहता है। कई जगह अमरीका विरोधी बैनर दिखते हैं, जिन पर देशप्रेम से ओतप्रोत नारे लिखे होते हैं। लेकिन तनाव के बावजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

उत्तर कोरिया हमेशा कहता रहा है कि वो युद्ध के लिए तैयार है। इस तस्वीर में टैंकों को रोकने वाला ढांचा है, जिसकी नींव में विस्फोटक है, ताकि जब कभी भी देश पर आक्रमण हो तो विस्फोट से ढांचे को ध्वस्त कर आक्रमणकारी टैंकों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें