सीरिया के रक्का शहर से ISIS के निर्वासन के बाद यहां की हवा में खुशियों के रंग भरने लगे हैं। ISIS के खात्मे के बाद यहां पहली शादी हुई, जिसमें लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। दुल्हन हीबा के चेहरे की खुशी बता रही है कि यहां के लोगों के मन से ISIS का डर खत्म हो चुका है।
पढ़ें: सेक्स गुलाम बनाकर अपने अस्तित्व को बचाने में जुटे आतंकी संगठन IS और बोको हराम
विज्ञापन
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
2 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
दुल्हन हीबा अपनी सफेद कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। गोल्डन बाल और हाथ में आर्टिफीशल फूल उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। वहीं दूल्हा अहमद भी पारंपरिक ड्रेस में अपनी होने वाली पत्नी को पाकर खुश दिखे।
विज्ञापन
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
3 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
कांच के ग्लास में दूल्हे अहमद और बाकी मेहमानों के सामने चाय पेश की गई। जिस शांति से ये मेहमान यहां चाय पीते दिख रहे हैं, ISIS ने इसी शांति को आतंकी गतिविधियों से भंग कर दिया था।
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
4 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
रक्का में ISIS ने म्यूजिक और डांस पर पाबंदी लगा रखी थी और कपड़ों के चुनाव पर भी कई प्रतिबंध लगाए थे। यहां की महिलाएं मेकअप नहीं कर सकती थीं और न ही पुरुषों के साथ मिल-जुल सकती थीं।
विज्ञापन
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
5 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
दुल्हन हीबा को मेहमानों ने ढेर सारे उपहार दिए। पैसों से भरी झोली और लोगों की दुआओं से आबाद जिंदगी को देखकर हीबा भी खुश नजर आई। ISIS की मौजूदगी में यह सब संभव नहीं था।
विज्ञापन
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
6 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
शुक्रवार को जाजरा में हुए समारोह में ISIS के कड़े नियमों से लोगों का डर खत्म होता दिखा। लोगों ने म्यूजिक के बीच खुशियां मनाईं, डांस किया और मनपसंद कपड़े पहने।
विज्ञापन
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
7 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
हालांकि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन नर्वस नजर आये। लेकिन उनके चेहरे पर ISIS का वो डर नहीं था जोकि पिछले 3 सालों से लोगों को अपनी गिरफ्त में लिए हुए था। इस शादी समारोह में जो कुछ भी हुआ, वह ISIS के नियमों का पालन करते हुए कभी भी नहीं हो सकता था।
सीरिया: रक्का में ISIS के खात्मे के बाद गूंज रहीं शादी की शहनाइयां, देखें तस्वीरें
8 of 8
Syria, Raqqa
- फोटो : AFP
जिहादियों के नियमों के मुताबिक सीरियाई महिलाएं केवल काले कपड़े ही पहन सकती थीं। उन्हें अपना चेहरा और हाथ भी ढंकना होता था। लेकिन ISIS के रक्का से निर्वासन के बाद महिलाओं ने अपनी पसंद और डिजाइन के कपड़े पहने। उन्होंने अपना चेहरा बिना ढंके ही खुशिया मनाईं।