मोसुल शहर को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने के लिए इराकी फौज का अभियान जारी है। हम कुछ सेटेलाइट तस्वीरें लेकर आए हैं जो बताती हैं कि वहां हमले कैसे किए जा रहे हैं और उनका क्या असर हुआ है।
इस बीच मोसुल पर हमले के जवाब में शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने किरकुक शहर पर हमला बोल दिया है। हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। इधर भूराजनैतिक मामलों की जानकारी जुटानेवाली एजेंसी स्ट्रैटफॉर की ओर से जो सबसे पहली सैटेलाइट तस्वीर जारी की है उसमें मोसुल जाने वाली सड़क हाईवे-2 पर टायर जलते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सैटेलाइट तस्वीरें: जानें कैसे हो रहा है आईएस पर हमला
2 of 6
मोसुल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें
- फोटो : BBC
स्ट्रैटफॉर के मुताबिक चरमपंथियों ने हाईवे-2 में अस्थायी रुकावटें पैदा कर दी है। ताकि गाड़ियां वहां से आगे न जा सके। हाईवे-2 मोसुल को कुर्द शहर इरबिल से जोड़ता है। तस्वीर में टायर से तैयार किए गए कुछ घेरे दिख रहे हैं। इलाके की विजिबलिटी खराब करने के लिए जगह जगह टायर जलाए जा रहे हैं।टायर जलाने का मकसद हवाई हमले में बाधा डालना है।
विज्ञापन
सैटेलाइट तस्वीरें: जानें कैसे हो रहा है आईएस पर हमला
3 of 6
मोसुल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें
- फोटो : BBC
यह सेटेलाइट तस्वीर पूर्वी मोसुल के बरतेला इलाके की है। स्ट्रैटफॉर की इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि कैसे इमारतों पर हवाई और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
सैटेलाइट तस्वीरें: जानें कैसे हो रहा है आईएस पर हमला
4 of 6
मोसुल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें
- फोटो : BBC
इस्लामिक स्टेट ने जमीनी हमले का मुकाबला करने के लिए बरतेला शहर के चारों ओर सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं। स्ट्रैटफॉर के मुताबिक आईएस के तैयार सुरक्षा कवच को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद काराकोश पर हमला बोला जाएगा। इसे हमदानिया के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन
सैटेलाइट तस्वीरें: जानें कैसे हो रहा है आईएस पर हमला
5 of 6
मोसुल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें
- फोटो : BBC
इस्लामिक स्टेट को टक्कर देने के लिए इराकी फौज ने यहां दूसरे हमले की भी तैयारी कर ली है। चरमपंथियों के रक्षात्मक ठिकानों को सरकारी बलों की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा, सेटेलाइट तस्वीर में काराकोश में हुई लड़ाई के असर साफ देखे जा सकते हैं। सरकार समर्थित लड़ाकों की अमरीका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना हवाई हमलों से मदद कर रही है।
सैटेलाइट तस्वीरें: जानें कैसे हो रहा है आईएस पर हमला
6 of 6
मोसुल हमले की सैटेलाइट तस्वीरें
- फोटो : BBC
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था यूएनएचसीआर के अनुसार मोसुल से करीब 1,900 लोग हाल के दिनों में पलायन कर चुके हैं। आशंका है कि आने वाले दिनों में और दस लाख लोग यहां से घर छोड़ कर जा सकते हैं। यूएनएचसीआर के आंकड़े बताते हैं कि 2014 से अब तक यहां 32 लाख लोग भाग चुके हैं।