फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर और विराट हैं उम्र में पत्नी से छोटे, जानें किन-किन सेलिब्रिटीज में कितना है अंतर

Sun, 05 Aug 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास के साथ शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिलेशनशिप को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी गायक निक चोपड़ा से 11 साल छोटे हैं। बॉलीवुड में कम उम्र का यह पहला मामला नहीं है। लेकिन बॉलीवुड से इतर कई बड़े सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी से बड़ी लड़की को अपना हमसफर बनाया है। इसमें स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम का नाम भी शामिल है। उनकी पत्नी विक्टोरिया उनसे एक साल बड़ी हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही लोगों के बारे में जिनके बीच काफी बड़ा अंतर है।
 
विज्ञापन

2 of 9
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिटी मैक्रों उनसे 25 साल बड़ी हैं। इस समय इमैनुएल की उम्र 39 साल है जबकि ब्रिगिटी 64 साल की हैं। ब्रिगिटी मैक्रों की स्कूल टीचर थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बेटी लॉरेंस राष्ट्रपति के साथ स्कूल में पढ़ा करती थीं।
विज्ञापन

3 of 9
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर उनसे 5 साल बड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात हवाई अड्डे पर हुई थी। पहली ही नजर में दोनों को प्यार हो गया था। साल 1995 में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया था। उनके दो बच्चे सारा और अर्जुन हैं।

4 of 9
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन में सुपरहीरो क्विकसिल्वर का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता एरॉन टेलर की पत्नी उनसे 23 साल बड़ी हैं। इस समय एरॉन की उम्र 27 जबकि उनकी पत्नी की उम्र 50 साल है। साल 2009 में जब एरॉन नोवेयर ब्वॉय फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उन्हें अपनी निर्देशक सैम से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 9
बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता अरोड़ा उनसे 12 साल बड़ी थीं। दोनों की शादी 13 साल तक चली और इसके बाद साल 1991 में दोनों का तलाक हो गया। इस जोड़े के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 9
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पत्नी से 6 महीने छोटे हैं। दोनों ने पिछले साल 11 दिसबंर को इटली में शादी की थी।
विज्ञापन

7 of 9
इवाना ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी थीं। एक सफल मॉडल और बिजनेसवुमेन इवाना ने साल 2008 में रोससैनो रूबीकोंडी से चौथी शादी की थी। उस समय रोससैनो 36 साल के जबकि इवाना 59 साल की थीं। दोनों की यह शादी एक साल भी नहीं चल पाई। इवांका इवाना की ही बेटी हैं।

8 of 9
फिल्म निर्देशक, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर फराह खान अपने पति और पेशे से फिल्म संपादक शिरीष कुंदर से 8 साल बड़ी हैं। शिरीष और फराह की मुलाकात फिल्म मैं हूं ना के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
शिखर धवन अपनी पत्नी आएशा मुखर्जी से 10 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें