फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने टेस्ट क्रिकेट के 'शहंशाह', स्टीव स्मिथ को पछाड़कर 7 साल बाद बने नंबर-1

Sun, 05 Aug 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर कोहली ने यह मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
बता दें कि विराट कोहली के नंबर एक बल्लेबाज बनने की सूचना खुद आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के 934 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि स्टीवन स्मिथ दिसंबर 2015 से टेस्ट में नंबर-1 बने हुए थे।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
वहीं पहले टेस्ट में अजेय बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट 865 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया में से कोहली के अलावा सिर्फ चेतेश्वर पुजारा टॉप टेन में हैं। पुजारा 791 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं।

4 of 5
virat sachin
विराट कोहली ने पहली बार नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। साथ ही 7 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बना है। इससे पहले जून 2011 में सचिन तेंदुलकर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविड़
सचिन के अलावा टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर ने नंबर-1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें