फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो तस्वीरें जो आपको सोचने पर विवश कर देंगी

Wed, 15 Feb 2017 01:05 PM IST
एजेंसी/ नीदरलैंड
विज्ञापन
1 of 12
साल 2017 के लिए वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स घोषित कर दिए गए हैं जिन्हें 80,000 से अधिक तस्वीरों में से चुना गया है।विजेता तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं लेकिन सच्चाई को बयां करती हैं।

मसलन पहली तस्वीर जिसमें तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या करने वाला नजर आ रहा है जिसमें राजदूत का शव भी दिखाई दे रहा है।इस तस्वीर ने पहला पुरस्कार जीता है। ये तस्वीर 19 दिसंबर 2016 की है जिसे समाचार एजेंसी एपी के प्रेस फोटोग्राफर बुरहान ओजबिलिसी ने कैमरे में कैद किया था।

निर्णायक मंडल के अध्यक्ष स्टुअर्ट फ्रैंकलिन का कहना है, ''मुझे लगता है कि ये किसी जबर्दस्त खबर को बयां करने वाली तस्वीर है जिसे कैमरे में कैद करने के लिए गजब के साहस की जरूरत होती है।''

वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स वर्ष 1955 से प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष आठ श्रेणियों में 25 देशों के 45 फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

आइए अब देखते हैं कुछ अन्य तस्वीरें जो वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड्स जीतने में सफल हुई हैं।

2 of 12
 ये तस्वीर फिलीपींस की राजधानी मनीला की है। कुछ कैदी एक पुलिस स्टेशन में बंद हैं जो मादक पदार्थों के संदिग्धों को देख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
ये तस्वीर इराक के मोसुल की है जहां इराकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स के कमांडो इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की धरपकड़ कर रहे हैं।

4 of 12
ये तस्वीर भी मोसुल की है जहां कय्यारा तेलक्षेत्र में आग लगने के बाद लोगों को पलायन करना पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 12
यूक्रेन के लुहांस्काया में जब एक घर पर हवाई हमला हुआ तो घर से लोग इस तरह जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

6 of 12
ये तस्वीर ईरान के जटिल समाज के एक अलग ही पहलू को बयां करती है।
विज्ञापन

7 of 12
अमरीका के नॉर्थ डकोटा में पुलिस ने जब पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया तो एक व्यक्ति ऐसा भी नजर आया जिसने दूध से अपना चेहरा धोकर काली मिर्च का असर कम करने की कोशिश की।

8 of 12
जगह रियो, मौका ओलंपिक का, दौड़ 100 मीटर की जहां जमैका के उसैन बोल्ट मुस्कुराते हुए बाकी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर आगे निकल गए।

9 of 12
सोचिए क्या बीती होगी इस कछुए पर जो मछली पकड़ने के जाल में फंस गया था। जगह स्पेन का कैनरी द्वीप।

10 of 12
ये दोनों शिकारी हैं, गैंडों का शिकार करते हैं। लेकिन मोजाम्बिक की पुलिस ने इन्हें धरदबोचा।
 

11 of 12
इसका नाम है येये, उम्र 16 साल और ये पांडा रहता है चीन के वोलोंग नेचर रिजर्व में।
विज्ञापन

12 of 12
ट्रक में बैठे ये स्कूली बच्चे क्यूबा के हैं जो फिदेल कास्त्रो के निधन के बाद लास टुनास प्रांत से अपने घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें