फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विश्व के इन शहरों में दिखा योग का जलवा

Sun, 18 Jun 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
चीन में योग करते लोग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व ही चीन में योग का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस खास दिवस के लिए घोषित 21 जून से पहले ही इस विश्व के कई हिस्सों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसमें हजारों चीनी नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। चीनी अधिकारियों का कहना है कि वह भारत के बाद यहां योग का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वाशिंगटन में योगा - फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों लोग अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रीय मॉल में एकत्रित हुए हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने राष्ट्रीय मॉल का दौरा किया और कहा, ‘इस खास दिन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंगापुर में योगा
सिंगापुर में रविवार को योग दिवस से पूर्व करीब 8000 लोग एकत्रित हुए। इनमें यहां के राजनेता, कंबोडिया और इस्राइल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। योग के फायदे बताते हुए सिंगापुर के सांसद गैन थियाम पोहन ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित होना चाहिए। योग एक सेहत के लिए फायदेमंद है और सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। 

4 of 5
जापान में योगा - फोटो : ani
जापान में भी रविवार को लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने कहा योग से शरीर पीरा स्वस्थ रहता है। हरेक इंसान को सेहत को ध्यान में रखते हुए योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जकार्ता में योगा - फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों लोग इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एकत्रित हुए हैं। वहां बड़ी संख्या में लोगों ने योग में हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें