बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बेहद सुरक्षित गुलशन राजनयिक इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 26/11 के मुंबई हमले की तर्ज पर हमला कर दिया। आठ से नौ की संख्या में आए बंदूकधारियों ने विदेशियों समेत करीब 40 लोगों को बंधक बनाया था। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग
2 of 7
Dhaka victim
बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इटली के एक नागरिक की मौत की भी खबर है।
विज्ञापन
ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग
3 of 7
Holey Artisan Bakery
40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के न्यूज एजंसी अमाक को बताया है हमले में 20 लोग मारे गए हैं। ढाका में भारतीय दूतावास भी इसी इलाके के पास ही स्थित है।
ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग
4 of 7
policemen in Dhaka
हमले के बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक हथियारबंद हमलावर करीब 8:45 बजे गुलशन राजनयिक इलाके में स्थित होली आर्टिसन बेकरी रेस्तरां में घुस गए और स्थानीय समयानुसार करीब 9:20 गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग
5 of 7
RAB officers
यह रेस्तरां विदेशियों, राजनयिकों और मध्यवर्गीय परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हमलावर ग्रेनेड, बंदूकें और तलवारें लिए हुए हैं।
विज्ञापन
ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग
6 of 7
police officer
वे अंदर से ग्रेनेड फेंक रहे थे। और रुक-रुककर गोलीबारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने रेस्तरां के चीफ शेफ को भी बंधक बना लिया है।
भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। रेस्तरां से किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।