फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइलों का 'बादशाह' है-किम जोंग, अमेरिका भी खाता है खौफ!

Mon, 29 May 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 17
तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है। कई बार भले ही उत्तर कोरिया को अपने मिसाइल परीक्षण में नाकामी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसका उत्साह कम नहीं हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 17
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के दौरान जितने भी टेस्ट किए उतने ही एक के बाद एक उत्तर कोरिया ने भी कर डाले। विशेषज्ञ कहते हैं कि नॉर्थ कोरिया ने अपने हर एक टेस्ट के बाद अपनी मिसाइल टेक्नोलॉजी को और बेहतर करता रहा है। कुछ विशेषज्ञों का यहां तक भी कहना है कि साइबर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के जरिए उत्तर कोरिया की इस बढ़ती मिसाइल टेक्नोलॉजी को रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 17
क्यों करता है उत्तर कोरिया मिसाइल टेस्ट
उत्तर कोरिया मिसाइल टेस्ट राजनीतिक प्रभाव दिखाने के लिए करता रहा है। बीजिंग में बन वेल्ट वन रोड की लॉन्चिंग के दौरान मई में उत्तर कोरिया में मिसाइल टेस्ट किया। ये चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। फरवरी का लॉन्च उस वक्त किया जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिले थे। उत्तर कोरिया के ज्यादातर टेस्ट ऐसे ही मौकों पर किए गए हैं।

4 of 17
क्या चाहता है उत्तर कोरिया और क्यों?
प्योंगयोंग का उद्देश्य ऐसी मिसाइल का निर्माण करना है जो कि अमेरिका तक मारक क्षमता रखती हो। उन्हें लगता है कि अमेरिका किम जोंग उन को उसकी पावर से हटाना चाहता है। उत्तर कोरिया को लगता है कि अमेरिका इस वजह से ऐसा नहीं करता क्योंकि वो सोचता है कि अगर ऐसा किया तो उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइल के जरिए उसपर हमला कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 17
उत्तर कोरिया से कितन करीब हैं देश?
अभी तक उत्तर कोरिया ऐसी किसी मिसाइल टेक्नोलॉजी का निर्माण नहीं कर पाया है जो एशिया से बाहर मिसाइल कर सकता हो, लेकिन वो अपने पड़ोसी देशों जापान और दक्षिण कोरिया पर इसका इस्तेमाल बखूबी कर सकता है। प्योंगयोंग के हथियारों के जखीरे में अभी उनके पास वो हथियार मौजूद हैं जिनसे वो दक्षिण कोरिया और जापान पर बखूबी निशाना बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 17
मिचेल हेडन जो कि 2006 से 2009 के दौरान सीआईए के निदेशक रहें हैं उनका मानना है कि अगर जिस तेजी के साथ उत्तर कोरिया अपने मिसाइल टेस्ट कर रहा है उस गति से करता रहा तो ट्रम्प के पहले कार्यकाल के खत्म होने तक वो ऐसी मिसाइल बना सकता है जो अमेरिकी देश सियाटल तक मार कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 17
2016  में उत्तर कोरिया ने 24 मिसाइलों का परीक्षण किया जिसमें से उसे 14 में सफलता हासिल हुई जबकि 10 असफल साबित हुए।

8 of 17
missile test north korea
2017 में उत्तर कोरिया ने 12 मिसाइल टेस्ट किए, जिसमें से 7 में उसे सफलता मिली और 4 असफल साबित हुए। 1 मिसाइल टेस्ट के बारे में सही जानकारी नहीं है।

9 of 17
SRBM (शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल)
1 हजार किलोमीटर की मारक क्षमता
MRBM (मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल)
मारक क्षमता- 1000 से 3000 किलोमीटर मारक क्षमता

10 of 17
IRBM (इंटरमीडिएट बैलिस्टिक मिसाइल)
मारक क्षमता- 3000 से 5500 किलोमीटर
ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल)
मारक क्षमता- 5500 किलोमीटर से ज्यादा

11 of 17
SLBM (सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल)
मारक क्षमता- सबमरीन से छोड़ी जा सकने वाली मिसाइल जो ज्यादा से ज्यादा रेंज तक मार कर सकती है।

12 of 17
किसने कितने किए मिसाइल टेस्ट
किम- द्वितीय संग
1984 में 6 मिसाइल टेस्ट किए जबकि 1986 में 1 मिसाइल टेस्ट किया।

13 of 17
किम जोंग द्वितीय
1990 में दो मिसाइल टेस्ट, 1991 में एक, 1992 में एक, 1993 में 4, 1998 में एक मिसाइल टेस्ट किया।

14 of 17
miss
किम जोंग उन (मौजूदा तानाशाह)
2006 में 7 मिसाइल टेस्ट किए जबकि 2009 में 8 मिसाइल टेस्ट। इसके अलावा किम जोंग उन ने 2012 में 2 मिसाइल टेस्ट और 2013 में 6 मिसाइल टेस्ट किए। इसके अलावा 2014 में 19 मिसाइल टेस्ट और 2015 में 15 मिसाइल टेस्ट किए। किम जोंग उन यहीं नहीं रुका। 2016 में 24 मिसाइल टेस्ट जबकि अबतक 2017 में 12 मिसाइल टेस्ट वो कर चुका है।

15 of 17
नॉर्थ कोरिया ने जनवरी से जून तक 12 मिसाइल टेस्ट किए।

16 of 17
2016 में नॉर्थ कोरिया ने 24 मिसाइल टेस्ट किए जिसमें से 14 मिसाइल टेस्ट सफल।
विज्ञापन

17 of 17
वहीं 2017 में 12 मिसाइल टेस्ट किए गए, जिसमें से 7 सफल जबकि 4 असफल साबित हुए। इनमें से 1 के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें