स्वतंत्रता दिवस की आजादी का जश्न आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बताते चलें कि आज देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं विदेशों में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस की कुछ खास तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
स्वतंत्रता दिवस का पर्व दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में मनाया गया है। इसी कड़ी में भारत के अमेरिकी दूतावास पर भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
दूसरी ओर एशिया महाद्वीप में स्थित जापान देश में भी भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।
4 of 10
भारत की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न तुर्की की राजधानी अंकारा में स्थित भारतीय दूतावास में मनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गल्फ कंट्री कतर में भी भारतीय सांस्कृतिक केंद्र बिल्डिंग को सजाया गया था।
विज्ञापन
6 of 10
लंदन में भी स्वतंत्रता दिवस के 70 सालों का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों यूके वासी पर्सटेंस स्क्वायर में एकत्रित होकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सऊदी अरब के रियाद में मौजूद भारतीय दूतावास में भी स्वतंत्रता दिवस के 70 साल पूरे होने पर तिरंगे के तीनों रंगों से सजाया गया था।
8 of 10
कंबोडिया में स्थित भारतीय दूतावास पर भी बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया है।
9 of 10
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्च आयोग में भी आजादी का पर्व मनाया गया।