वैसे तो नैचुरल ब्यूटी का कोई तोड़ नहीं है। फिर भी इंसानों ने प्राकृतिक झरनों से मुकाबले ऐसे नायाब फव्वारे बनाए हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इन्हीं में से एक है पेरिस में मौजूद स्ट्राविन्स्की फाउंटेन। मशहूर रूसी संगीतकर इगोर स्ट्राविन्स्की की लोकप्रिय कृतियों से प्रेरित इस झरने में म्यूजिकल-की, गुनगुनाते होठ, जलपरी, जोकर की टोपी जैसे आर्टवर्क बनाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Water Boat Fountain
फ्लोटिंग फॉसेट फाउंटेन, स्पेन
स्पेन, कनाडा, लंदन, स्विटजरलैंड, अमेरिका में ऐसे कई टैप फाउंटेन देखने को मिलेंगे। इन्हें देख ऐसा लगता है मानो आसमान में किसी ने नल खोल दिया हो। असल में इस झरने के बीच में एक पार्दर्शी ट्यूब लगा होता है जिसके सहारे यह नल टिका है और पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
3 of 10
Dubai Fountains
दुबई फाउंटेन
दुबई एक रेगिस्तान है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यहां एक से बढ़कर एक फव्वारे हैं। इन्हीं में से एक बुर्ज खलीफा के पास मौजूद है जिसका पानी हवा में 500 फीट की ऊंचाई नाप सकता है। यही नहीं, इसमें कुल 6,600 लाइट्स और 25 रंग-बिरंगे प्रोजेक्टर्स लगे हैं जो नियमित अंतराल पर ऐसे उभरते हैं मानो ये फव्वारे संगीत की धुन पर डांस कर रहे हों।
4 of 10
Charybdis Vortex Fountain
चर्य्बदिस वोर्तेक्स फाउंटेन, यूनाइटेड किंगडम
यह बाकी फव्वारों से बिलकुल विपरीत है। इस झरने का पानी ऊपर जाने की बजाए नीचे की ओर और बाहर गिरने की बजाय अंदर की ओर बहता है। दूर से देखने में लगता है कि यहां कोई फव्वारा नहीं बल्कि पानी 'खड़ा' है जिसमें भंवर उठ रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
Fountain of Nations
फाउंटेन ऑफ नेशन
देशों के बीच एकता का प्रतीक है यह फॉउंटेन ऑफ नेशन। अमेरिका के फ्लोरिडा में ओरलैंडो स्थित वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के एपकॉट सेंटर में यह खूबसूरत फव्वारा बनाया गया है। जब यह फव्वारा बनाया गया तो विभिन्न देशों से कहा गया कि वे अपने-अपने राष्ट्र से एक बाल्टी पानी लाएं और इस फव्वारे में डालें।
विज्ञापन
6 of 10
The Nine Floating Fountain
द नाइन फ्लोटिंग फाउंटेन, ओसाका, जापान
इस फव्वारे को देखकर लगता है मानो हवा में झूलती इमारत से झरना गिर रह हो। इसे जापानी डिजाइनर इसामू नोगुची ने तैयार किया है।
विज्ञापन
7 of 10
King Fahd’s Fountain, Jeddah
किंग फहद फाउंटेन, जेद्दाह, साउदी अरब
इस फव्वारे के किंग फहद ने जेद्दाह के नाम किया था। शहर के किसी भी कोने से यह 853 फीट फाउंटेन देखा जा सकता है। करीब 500 स्पॉटलाइट मिलकर रात के वक्त इस फाउंटेन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
8 of 10
Swarovski Fountain, Austria
स्वारोवस्की फाउंटेन, ऑस्ट्रिया
यह फव्वारा आर्टवर्क होने के साथ-साथ स्वारोवस्की कंपनी का विज्ञापन भी है। लग्जरी ग्लास, जूलरी डिजाइन और क्रिस्टल ग्लास बनाने वाली इस कंपनी ने थीम पार्क बनाया जहां मौजूद यह फव्वारा प्रकृति और इंसानी रचनात्मक्ता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
9 of 10
Fountain Of Wealth
फाउंटेन ऑफ वेल्थ, सिंगापुर
साल 1998 में फाउंटेन ऑफ वेल्थ को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दुनिया का सबसे बड़ा फव्वारा घोषित किया था। यह सिंगापुक के मशहूर मॉल सनटेक सिटी में मौजूद है। इसका निर्माण 1995 में हुआ। चीनी मान्यता के अनुसार पानी समृद्धि का प्रतिक है। इस फव्वारे में पानी अंदर की ओर गिरता है जो संपन्ना के आगमन को दर्शाता है। बॉलीवुड फिल्म 'कृष' में भी यह खूबसूरत फव्वारा देखा जा सकता है।
अमेरिका के शिकागो में स्थित मिलेनियम पार्क में यह दिलचस्प फव्वारा बनाया गया है। यह अपनी पानी की धार की वजह से नहीं बल्कि ग्लास टावर पर उभरने वाले एलईडी वीडियो स्क्रीन की वजह से मशहूर है। दिन के वक्त इस टावर पर बारी बारी से शहर के लोगों की तस्वीरें उभरती हैं। ऐसा लगता है कि पानी फव्वारे से नहीं बल्कि तस्वीर में नजर आ रहे शख्स के मुंह से नकल रहा हो। गर्मियों में लोग यहां इकट्ठा होकर मौज-मस्ती करते हैं।