फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाके से हिल गया अफगानिस्तान, तस्वीरें दिल दहला देंगी

Wed, 31 May 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 7
आतंकी हमलों का लगातार सामना कर रहे अफगानिस्तान में बुधवार को फिर एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। इस बार ब्लास्ट के लिए राजधानी काबुल को निशाना बनाया गया है। काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में धमाका हुआ है, जिसमें कथित तौर पर करीब 65 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही 325 से ज्यादा घायल हो गए हैं। चौंका देने वाली बात है कि ये ब्लास्ट भारतीय दूतावास के पास एक कार में सुबर करीब 8.35 बजे हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
इस धमाके में एक बड़ा नुकसान होने से बचा है, क्योंकि दसरे देशों के दूतावास के अलावा राष्ट्रपति भवन भी महज कुछ दूरी पर है।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय दूतावास घटनास्थल से महज 1.5 किलोमीटर दूर है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दूतावास के शीशे तक उड़ गए। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किसी भी भारतीय के हताहत होने की न होने की पुष्टि की है।

4 of 7
घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है। सुषमा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि काबुल में हुए बड़े बम धमाके के बाद सभी भारतीय सुरक्षित है। कहा जा रहा है कि जर्मन और ईरानी दूतावास को इस हमले के जरिए निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
स्थानीय निवासी दानिश ने बताया कि बेहद शक्तिशाली धमाके के बाद 30 से ज्यादा वाहन नष्ट हो गए हैं। इससे पहले इसी साल मार्च में ISIS ने काबुल में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बना गया था। जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
इस धमाके के बाद ऑस्ट्रेलियन दूतावास को बंद कर दिया गया है और वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिसमें शहर के बीचों बीच काला धुआं आसमान में फैला हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें