फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

Fri, 20 May 2016 05:04 PM IST
इला डेविस
विज्ञापन
1 of 8
क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर कौन सा है? ये सवाल पूछे जाने पर आपके जेहन में सबसे पहले परिंदों का खयाल आया होगा। आप सोचने लगे होंगे कि आखिर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन है?चलिए, आपकी मुश्किल हम हल कर देते हैं।आज की तारीख में दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है शुतुरमुर्ग। इसका वजन ड़ेढ क्विंटल तक हो सकता है। इसकी ऊंचाई करीब पौने तीन मीटर तक हो सकती है। इसके पंखों का फैलाव करीब दो मीटर तक हो सकता है। मगर, सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि परिंदा होने के बावजूद, शुतुरमुर्ग उड़ता नहीं है।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

2 of 8
सिर्फ शुतुरमुर्ग ही क्यों, पक्षियों के परिवार के जितने भी भारी-भरकम सदस्य हैं, वो उड़ नहीं पाते हैं। फिर चाहे दक्षिण अमेरिका में मिलने वाले परिंदे एमू हों या रिया। या फिर, न्यू गिनी के जजीरों पर पाया जाने वाला इनका नातेदार, कैसोवरी।
इसी तरह एंपेरर पेंग्विन हों या किंग पेंग्विन। इनका कद अच्छा खासा होता है, मगर ये भी आसमान में नहीं, पानी के भीतर उड़ते हैं। पैंग्विन, पानी के भीतर उड़ते क्या, तैरते हैं।
आज, आसमान में उड़ने वाला दुनिया का सबसे भारी-भरकम परिंदा है कोरी नाम का पक्षी। दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाले ये पक्षी 19 किलो तक वजन के हो सकते हैं। फैलने पर इनके पंख करीब ढाई फुट तक हो सकते हैं। मगर, दिक्कत ये है कि जमीन पर रहने वाले ये परिंदे बमुश्किल ही उड़ते हैं।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

3 of 8
दक्षिण अमेरिका में एंड़ीज के पहाड़ों पर रहने वाला एंडिएन गिद्ध भी उड़ने वाले भारी-भरकम जीवों में गिना जाता है। इस प्रजाति के नरों का वजन पंद्रह किलो तक हो सकता है और इनके पंख दस फुट तक फैल जाते हैं।
वहीं, समंदर के ऊपर उड़ने वाले पक्षियों में वांड़रिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है। इनका वजन साढे आठ किलो तक हो सकता है और इनके पंख, सभी परिंदों में सबसे ज्यादा लंबे यानी करीब बारह फुट तक फैल सकते हैं। वांड़रिंग अल्बाट्रॉस हजारों किलोमीटर तक उड़ लेते हैं, वो भी बिना अपने पंख फड़फड़ाए।
दुनिया में सिर्फ परिंदे ही ऐसे जीव नहीं जिनके पंख होते हैं। कई बड़े चमगादड़, जो कि स्तनपायी जीव हैं, वो भी उड़ लेते हैं। उनके भी लंबे-चौड़े पंख होते हैं। इंड़ोनेशिया के वैज्ञानिक टैमी माइल्ड़ेंस्टीन कहते हैं कि चमगादड़ों की एक नस्ल, 'एसेरोड़ॉन जुबैटस' वजन के लिहाज से सबसे भारी होती है। इनका वजन एक किलो तक हो सकता है। इसी तरह टेरोपस परिवार के चमगादड़, अपने पंखों के लिहाज से सबसे बड़े माने जाते हैं। इनके पंख दो मीटर तक फैल सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

4 of 8
ज्यादातर चमगादड़ फलों का रस पीकर अपना वजन बरकरार रखते हैं। कुछ चमगादड़, पत्तियां भी खाते हैं। उनके परों का फैलाव ज्यादा होता है, इसलिए उलझने से बचने के लिए वो पेड़ों के इर्द-गिर्द नहीं, उनके ऊपर उड़ते हैं। अपने बड़े परों की मदद से ये चमगादड़ हर रात खाने की तलाश में करीब पचास किलोमीटर तक उड़ान भरते हैं।
उड़ने की खूबी उन जानवरों के लिए काफी मददगार होती है जिन्हें खाने या साथी की तलाश में लंबी दूरी तय करनी होती है।
लेकिन, अगर हमें धरती पर उड़ने वाले सबसे विशाल जीव का नाम तय करना है तो हमें वक्त के पहिए को पीछे घुमाना होगा। हमें उनकी तलाश में लाखों साल पीछे जाना होगा। जब धरती का रूप रंग ऐसा नहीं था।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

5 of 8
धरती पर मिले जीवाश्मों के आधार पर कहा जाता है कि धरती पर सबसे बड़े परिंदे, आज से करीब ढाई करोड़ साल पहले रहते थे।
अमेरिका की साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के पक्षी वैज्ञानिक माइकल हबीब इस बारे में काफी जानकारी रखते हैं। वो कहते हैं, पंखों के फैलाव को अगर बुनियाद मानें तो धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा परिंदा था, 'पैलियोगॉर्निस सैंड़ेरसी'। कहते हैं कि इस समुद्री चिड़िया के पंख चौबीस फुट से भी ज्यादा लंबे होते थे। वैज्ञानिक अंदाजा लगाते हैं कि इसका वजन 20 से 40किलो के करीब रहा होगा।
इनके मुकाबले, सबसे भारी परिंदों की बात करें तो इनमें पहला नंबर, 'अर्जेंटाविस' का आता है। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में इनके जो जीवाश्म मिले हैं उनसे पता चलता है कि ये आज से साठ लाख साल पहले धरती पर रहा करते थे।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

6 of 8
अगर हम परिंदों को छोड़ दें तो और भी कई जानवर कभी धरती पर रहते थे जो उड़ सकते थे। इसके लिए हमें टाइम मशीन से थोड़ा और पीछे जाना होगा, ड़ायनासोर्स के युग में।
हमें पता है कि धरती पर उड़ने वाले ड़ायनासोर भी रहते थे। इन्हें वैज्ञानिकों ने टेरोसारस नाम दिया है। ड़ायनासोर, पक्षियों के परिवार के नहीं, रेंगने वाले जानवरों, यानी सांप-छिपकली के खानदान से ताल्लुक रखते थे।
वैज्ञानिक कहते हैं कि उड़ने वाले ड़ायनासोर की एक नस्ल, 'क्वेजालकोटलस नॉरथ्रोपी' आज से करीब सात करोड़ साल पहले धरती पर रहा करती थी। इनके पंख करीब 34 फुट लंबे होते थे। माइकल हबीब कहते हैं कि इसी नस्ल के कुछ और ड़ायनासोर भी उड़ने वाले सबसे बड़े जानवरों की रेस में शामिल किए जा सकते हैं। इसकी बुनियाद उनके पंखों के फैलाव को मानना बेहतर है। क्योंकि अक्सर हमें पुराने जीवों के पूरे जीवाश्म नहीं मिलते। इससे उनके वजन का सही-सही अंदाजा लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

7 of 8
वैज्ञानिक मानते हैं कि टेरोसारस ड़ायनासोर्स का वजन दो सौ से ढाई सौ किलो के रहा होगा। यानी वो कियी पियानो के बराबर भारी होते होंगे और उनके पंखों का फैलाव किसी बस की लंबाई के बराबर रहा होगा। ब्रिटेन की ब्रिस्टॉल यूनिवर्सिटी के कॉलिन पामर ने माइकल हबीब के साथ मिलकर टेरोसारस के पंखों का फैलाव तय करने की कोशिश की। दोनों मानते हैं कि ये ज्यादा से ज्यादा 11 मीटर रहा होगा। सात मीटर लंबे पंखों वाले तो कई जीवाश्म मिले हैं। हालांकि इन्हें बुनियाद मानें तो ये लगता है कि टेरोसारस अपने पंख ज्यादा देर तक नहीं फड़फड़ा पाते रहे होंगे। ये जानवर अपने पैरों की मदद से हवा में छलांग लगाते होंगे और फिर पंख फैलाकर लंबी दूरी तय करते रहे होंगे। क्योंकि लंबी दूरी तक इतने लंबे और भारी पंख फड़फड़ाना किसी भी जीव के लिए मुमकिन नहीं।
जिन परिंदों के पैर लंबे और भारी होते हैं वो लंबी दूरी तक नहीं उड़ पाते, जैसे कि हंस। इन्हें उड़ने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

8 of 8
इनके मुकाबले टेरोसारस अपने आगे के पैरों की मदद से ही हवा में छलांग लगाते रहे होंगे। फिर उनकी हल्की हड़्ड़ियां उनके देर तक उड़ते रहने में मददगार साबित होती रही होंगी।
वैज्ञानिक मानते हैं कि टेरोसारस के पर, पंखों से नहीं, चमगादड़ की तरह मांशपेशियों के बने होते होंगे। इनकी मदद से इन्हें उड़ने के साथ शिकार करने में भी आसानी होती होगी।
हालांकि इतने बड़े जानवरों के उड़ने का दौर फिलहाल बीत चुका है।
मगर बदलाव, कुदरत का बुनियादी नियम है। कौन जाने आज से हजारों लाखों साल बाद किसी नए भारी-भरकम परिंदे की नस्ल पैदा हो जाए, जो उड़ सके। या किसी और प्रजाति के जानवर उड़ने लगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें