फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों पहले कर दी थी ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने की भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गई हैं बाबा वंगा

Thu, 30 Jun 2016 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : getty
एक तूफान में अपनी आंखें गंवाने के बाद दुनिया का भविष्‍य देखने वाली बाबा वंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

2 of 13
- फोटो : getty
बाबा वंगा को वॉलकांस के नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता था। पैदा होने के बाद करीब 12 साल तक उनकी आंखें ठीक थीं। कहा जाता है कि एक बड़े तूफान के दौरान उनकी आंखों में मिट्टी भर गई थी, जिससे उनकी आंख की रोशनी चली गई थी। वह अपने परिवार से बिछड़ गई थीं। काफी दिनों बाद वह मिलीं।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

3 of 13
- फोटो : getty
सदियों पहले फ्रेंच एस्ट्रॉलोजर नास्त्रेदमस ने कहा था कि तीसरा विश्वयुद्ध दुनिया के लिए तबाही लेकर आएगा। हालांकि इसकी अभी कोई संभावना नहीं दिखाई देती है परन्तु बाबा वंगा ने भी नास्त्रेदमस की इस बात का समर्थन करते हुए कहा था कि आने वाले कुछ वर्षों में पूरे यूरोप पर मुस्लिमों का कब्जा होगा। यूरोप में तबाही होगी और वहां रहने वाला कोई नहीं होगा।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

4 of 13
- फोटो : getty
बाबा वंगा ने एक और भविष्यवाणी की थी वो थी ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने की। उन्होंने कहा था कि 2016 के अंत तक ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से अलग हो जाएगा। बाबा वंगा की मौत 1996 में हुई थी जब वो 85 साल की थीं। आतंकी संगठन आईएसआईएस को लेकर 20 साल पहले की गई उनकी भविष्‍यवाणी सच साबित हुई थी।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

5 of 13
- फोटो : getty
बुल्गारिया में पैदा हुईं वैंगेलिया पांडवा दिमित्रोवा उर्फ बाबा वंगा ने 1996 में मरने से पहले 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति (बराक ओबामा) के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने और 2010 के अरब स्प्रिंग की जैसी कई भविष्यवाणियां की थीं। जो सच साबित हुईं थी। बाबा वंगा ने अपने 50 साल से ज्यादा के करियर में 100 से ज्यादा भविष्यवाणियां की हैं। उसके शिष्यों का विश्वास है कि बाबा वंगा ने ही ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी की भी थी।

आज हम आपको बता रहें बाबा वंगा कि कुछ भविष्यवाणियां जो उन्होंने मरने से पहले की थीं।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

6 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2016 में यूरोप इस्लामी उग्रवादियों के हमले का सामना करेगा। संघर्ष ऐसा होगा कि यूरोप को जान माल का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

7 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2018 में चीन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बन जाएगा।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

8 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2023 में पृथ्वी की कक्षा में हल्का सा बदलाव आएगा। और 2033 में पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी। साथ ही वर्ष 2170 में पृथ्वी अभूतपूर्व सूखे का सामना करेगी।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

9 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2028 में इंसान ऊर्जा का एक नया स्रोत खोज लेगा। अनाज की कमी खत्म हो जाएगी। बुध ग्रह की तरफ एक मानव अंतरिक्ष मिशन जाएगा।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

10 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2043 में यूरोप पर इस्लामी सत्ता का हमला होगा। यूरोप के ज्यादातर हिस्से खिलाफत के तहत आ जाएंगे। इसका केंद्र रोम होगा।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

11 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2046 में इंसान हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगों को बदलना इलाज का अहम हिस्सा बन जाएगा। वर्ष 2111 में इंसान और रोबोट मिल जाएंगे। उन्हें साइबोर्स कहा जाएगा।

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

12 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2100 में कृत्रिम सूरज धरती के अंधेरे हिस्सों को रोशनी देगा। वर्ष 2201 में सूर्य की नाभिकीय क्रियाओं में बदलाव आएगा। सूर्य फीका पड़ने लगेगा और तापमान गिरने लगेगा।
विज्ञापन

ISIS से ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने तक, सच साबित हुई हर भविष्यवाणी, जानें, और क्या बता गईं हैं बाबा वंगा

13 of 13
- फोटो : getty
वर्ष 2288 में टाइम ट्रैवल संभव हो जाएगा। दूसरे ग्रहों से संबंध बनेंगे। वर्ष 3005 में  मंगल पर युद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें