फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

Fri, 17 Jun 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
प्रकृति का नियम है दिन के बाद रात, रात के बाद दिन का होना लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां लोगों को सही से रात नसीब नहीं होती। वो देश जहां के लोगों को चांद के दीदार का इंतजार ही नहीं रहता। इन देशों में 24 घंटे दिन जैसा उजाला रहता है। 
तस्वीरों में हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे में जो हैं प्रकृति के इस नियम से बिल्कुल अंजान।
 
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

2 of 6
- फोटो : getty images
कनाडा
कनाडा में लोगों को सूरज की तपिश से महीनों तक छुटकारा नहीं मिलता। यहां 50 से भी अधिक दिनों तक सूरज नहीं डूबता। लोगों को रात का अंधेरा देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
 
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

3 of 6
- फोटो : getty images
नॉर्वे
नॉर्वे ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इसी वजह से नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' भी कहा जाता है।
 

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

4 of 6
- फोटो : getty images
स्वीडन
स्वीडन ऐसा देश है जहां आधी रात को भी आप धूप में टहल सकते हैं। स्वीडन में मई महीने से अगस्त तक आधी रात के वक्त सूरज डूबता है।

 
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

5 of 6
sunset - फोटो : getty images
आइसलैंड
आइसलैंड,  उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फरो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। पहाड़, ज्वालामुखी, गरम चश्मे (हॉट स्प्रिंग्स), नदियां, छोटी झीलें, झरने, और हिमनद के खूबसूरत नजारों से भरा इस देश में मई की शुरुआत से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डुबता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 देश जो जहां नहीं होती रात

6 of 6
- फोटो : getty images
फिनलैंड
फिनलैंड में गर्मियों के समय में महीनों तक सूरज नहीं डुबता है। रात बा‍रह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है। इसके प‍हले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं। यहां का मौसम बहत ही सुहावना और मनमो‍हक है।

Published by- Vikrant Singh
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें