फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elizabeth II Funeral Photos: महारानी को अंतिम विदाई दी गई, शाही परिवार समेत सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 19 Sep 2022 11:07 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
1 of 6
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार - फोटो : ANI
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर के लोग लंदन में जुटे हुए हैं। इस दुखद घड़ी में भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची हैं। महारानी को राजकीय सम्मान के साथ किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा। देखिए अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
किंग चार्ल्स III - फोटो : ANI
किंग चार्ल्स III अपनी दिवंगत मां के ताबूत के पीछे चल रहे थे, वे उस समय काफी भावुक नजर आ रहे थे। उनके साथ उनके बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के साथ भाई-बहन ऐनी और प्रिंस एंड्रयू भी थे।
विज्ञापन

3 of 6
Queen Elizabeth II Funeral - फोटो : ANI
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत बकिंघम पैलेस के पास से होते हुए वेलिंगटन आर्क पहुंच गया है। यहां परेड शाही सलामी देगी। इसके बाद महारानी के अंतिम संस्कार के लिए रवाना होने से पहले ब्रिटेन के राष्ट्रगान को बजाया जाएगा।

4 of 6
Queen Elizabeth II funeral - फोटो : ANI
शाही परिवार के सदस्य और दुनिया के सैकड़ों नेता, राजनेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार सेवा में शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 6
Queen Elizabeth Funeral - फोटो : ANI
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को राजकीय शवगृह में ले जाया गया है। यहां से इसे पश्चिम लंदन से होते हुए विंडसर कैसल में दफनाने के लिए एक खास कार से ले जाया जा रहा है। महारानी को यहां सेंट जॉर्ज चैपल में दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Queen Elizabeth Funeral - फोटो : ANI
राजकीय रथ में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत अल्बर्ट रोड से विंडसर कैसल के प्रसिद्ध लॉन्ग वॉक से सेंट जॉर्ज चैपल की दिशा में ले जाया जा रहा है। यहां अंतिम संस्कार से जुड़ी एक और प्रक्रिय़ा आयोजित की जाएगी। इस दौरान किंग चार्ल्स III और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें