प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे पर राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों को खास तोहफा दिया। पीएम मोदी ने जिस डोकरा कलाकृति का उपहार दिया है, उसकी जड़ें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में रहने वाली जनजातीय आबादी से जुड़ी हैं। धातु की इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों की मुद्राओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरों पर अक्सर भारतीय संस्कृति से जुड़े उपहार भेंट करते हैं। पीएम मोदी ने पेरिस एआई समिट में शिरकत करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों को भी कुछ ऐसा ही खास उपहार दिया। पीएम मोदी ने मैक्रों को छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित धातु-ढलाई परंपरा डोकरा कलाकृति भेंट की है। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष को जो उपहार दिया है उसका भारतीय संस्कृति से खास रिश्ता है।
विज्ञापन
2 of 5
फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने भेंट की डोकरा कलाकृति
- फोटो : एएनआई
भारतीय संगीत के सांस्कृतिक महत्व को दिखाने वाला तोहफा
आदिवासी संस्कृति से जुड़ी डोकरा कलाकृति में प्राचीन खोई हुई मोम तकनीक का उपयोग करके बारीक शिल्प कौशल प्रदर्शित किया जाता है। समृद्ध आदिवासी विरासत को दिखाने वाली डोकरा कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दिखाया गया है। यह भारतीय संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है।
विज्ञापन
3 of 5
फ्रांस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों
- फोटो : एक्स@narendramodi
डोकरा कलाकृति सजावट से कहीं अधिक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ खास मुलाकात और रात्रि भोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जो उपहार दिया उसकी खास अहमियत इसलिए भी है क्योंकि कलाकृति में सिर्फ सजावट से कहीं अधिक, यह डोकरा कलाकृति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति से जुड़े कारीगरों के गहन कौशल और समर्पण को दर्शाने वाली इस कलाकृति के माध्यम से पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय कौशल को भी रेखांकित किया है।
4 of 5
पेरिस पहुंचने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की पहली मुलाकात
- फोटो : PTI
भारतीय संस्कृति से जुड़े तोहफे पाकर गदगद दिखे मैक्रों
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों में उनके आपसी रिश्ते के साथ-साथ सांस्कृतिक तोहफे भी खासी अहमियत रखते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों को डोकरा कलाकृति भेंट करने के अलावा उनकी पत्नी को चांदी का दर्पण गिफ्ट किया। मेजबान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीय संस्कृति से जुड़े तोहफे पाकर गदगद दिखे। पत्थर की कारीगरी वाले प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे से जुड़ी खास बात यह भी है कि पीतल और तांबे को मिलाकर तैयार हुई इस कलाकृति में लैपिस लाजुली (lapis lazuli) और मूंगा का उपयोग भी किया गया है।
जब पीएम मोदी ने सावरकर को नमन किया
फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को भी नमन किया। मंगलवार शाम दक्षिणी फ्रांस के शहर मार्सिले के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने इस शहर में उन्होंने वीर सावरकर के साहसिक प्रयास को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने संकट के समय उनका समर्थन करने वाले फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मार्सिले विशेष महत्व रखता है। यहीं पर महान वीर सावरकर ने साहसी भागने का प्रयास किया था। मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में न सौंपा जाए। वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी!