फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'भारत में आने का यही समय है, सही समय है'; इंडिया-फ्रांस CEO फोरम में पीएम ने निवेश के लिए किया आह्वान

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं। हमारी दोस्ती की नींव विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हम वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम में पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को पेरिस में उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के साथ एआई एक्शन समिट  की सह अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा से मुलाकात की। वहीं, पीएम मोदी 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित किया। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम में पीएम मोदी और इमैनुएल मैंक्रों। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं। हमारी दोस्ती की नींव विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हम वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी और इमैनुएल मैंक्रों। - फोटो : ANI
आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने अपनी पिछली फ्रांस यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी पिछली यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी के लिए 2047 रोडमैप बनाया था। उस पर चलते हुए हम हर क्षेत्र में सहयोग को व्यापक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बीते एक दशक में जो बदलाव हुए हैं, उससे आप भली-भांति परिचित हैं। हमने स्थिर और पूर्वानुमानित नीति का एक इको-सिस्टम स्थापित किया है। सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मार्ग पर चलते हुए आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। वैश्विक मंच पर हमारी पहचान यह है कि आज भारत तेजी से एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है। हम 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया गया है। हम एसएमआर और एएमआर प्रौद्योगिकियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

4 of 5
पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले हमारे बजट में नई पीढ़ी के सुधार अंकित किए गए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नए कदम उठाए गए हैं। ईज ऑफ लिविंग की दिशा में हम नया सरलीकृत आयकर कोड लेकर आ रहे हैं। मैं आप सबको कहता हूं कि भारत में आने का यही समय है, सही समय है। भारत की प्रगति में सभी क्षेत्रों की प्रगति जुड़ी है। इसका एक उदाहरण विमानन क्षेत्र में देखा गया। जब भारतीय कंपनियों ने हवाई जहाजों के लिए बड़े आदेश दिए हैं। अब जब हम 120 नए एयरपोर्ट खोलने जा रहे हैं, तो भविष्य की संभावनाओं का आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत-फ्रांस सीईओ फोरम आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों देशों के कारोबारी नेताओं को आपस में सहयोग करते हुए और प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करते हुए देखना खुशी की बात है। इससे विकास, निवेश को बढ़ावा मिलता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें