फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Seychelles: स्वदेशी पोत का उपहार, 194 साल के कछुए जोनाथन से भी मिले; राष्ट्रपति हर्मिनी क्या बोले?

Sat, 27 Jun 2026 11:35 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, विक्टोरिया।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर हैं। शनिवार को विक्टोरिया के माहे हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री 194 साल के कछुए से भी मिले। इसके अलावा, उन्होंने सेशेल्स को कई तरह के उपहार दिए। देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों द्वीप देश सेशेल्स के राजकीय दौरे पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
पीएम नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : पीटीआई
भारत सेशेल्स का भरोसेमंद और सच्चा मित्र: पैट्रिक हर्मिनी
सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी ने रात्रिभोज में मौजूद मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, भारत सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। हमारे देश के लोग और यहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसी भावना के साथ भारत का सम्मान करता है। 
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा और रात्रिभोज में कौन मौजूद रहे?
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस राजकीय भोज के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी को आगे भी और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रात्रिभोज में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेशेल्स की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अजारेल एर्नेस्टा, विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉर, कैबिनेट के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

4 of 8
पीएम नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : पीटीआई
सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने क्या कहा?
  • राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह वर्ष दोनों देशों के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि वर्ष 2026 में भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होंगे।
  • कार्यालय ने आगे कहा कि यह साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, समुद्री सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। 
  • सेशेल्स के गणराज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न और दोनों देशों की 50 साल पुरानी दोस्ती इस यात्रा को और भी खास बनाती है।
  • राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा, राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी भारत और सेशेल्स के संबंधों की गहराई और मजबूती को दिखाती है।
  • दोनों देश अब साझेदारी के अगले 50 वर्षों की ओर बढ़ रहे हैं।
  • भारत और सेशेल्स के बीच वर्ष 1976 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। उसके बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत और लाभदायक रहे हैं।
  • भारत ने बुनियादी ढांचे, रक्षा, स्वास्थ्य और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सेशेल्स के विकास में लगातार सहयोग दिया है।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी का सेशेल्स का दूसरा राजकीय दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे। यह उनकी सेशेल्स की दूसरी राजकीय यात्रा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनका औपचारिक और भव्य स्वागत किया गया। विक्टोरिया के माहे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक सम्मान दिया। स्वागत समारोह में सेशेल्स के कई गणमान्य लोग और भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाया।
विज्ञापन

6 of 8
194 साल के जोनाथन के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
सेशेल्स में 194 साल के 'जोनाथन' से मिले पीएम मोदी
अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, जब उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद 'नेशनल बोटेनिकल गार्डन्स' का दौरा किया। 
विज्ञापन

7 of 8
कछुए के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/पीएम मोदी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कछुए को अपने हाथों से खिलाया खाना
इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित थलीय जीव 'जोनाथन' नाम के विशालकाय एल्डैबरा कछुए से मुलाकात की और बड़े ही लाड-प्यार से उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करीब 194 साल की अविश्वसनीय उम्र वाले इस ऐतिहासिक कछुए से पीएम मोदी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन

8 of 8
उपहार में दी गई एंबुलेंस के साथ पीएम मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
भारत ने क्या उपहार भेंट किए?
शनिवार दोपहर आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेशेल्स सरकार को उपहार के रूप में तेज गश्ती पोत 'लेस्पवार' (क्रियोल भाषा में जिसका अर्थ 'उम्मीद' है) राष्ट्रपति हर्मिनी को सौंपा। इसके अलावा, 10 उपयोगी वाहन, पांच लेजर रेडियल नौकाएं और छह एंबुलेंस भी सेशेल्स को सौंपी गईं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन उपहारों से सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें