पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर सैंड आर्ट बनाकर वेनेजुएला के भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। 235 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने दुनिया से मदद और प्रार्थना की अपील की। पर्यटकों ने भी इस कलाकृति को मानवता के लिए एकजुटता का संदेश बताया।
विज्ञापन
1 of 10
पुरी में रेत की कलाकृति बनाकर संवेदनाएं जताई गई
- फोटो : आईएएनएस
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर एक विशेष कलाकृति बनाई है। उन्होंने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
2 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
इस प्रभावशाली सैंड आर्ट के जरिए उन्होंने पूरी दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया है। सुदर्शन पटनायक ने लोगों से वेनेजुएला के लिए प्रार्थना करने और भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
3 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
वेनेजुएला में बुधवार शाम को दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 235 हो गई है। फिलहाल वहां हालात बेहद खराब हैं।
4 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
सुदर्शन पटनायक की इस कलाकृति में भूकंप से ध्वस्त हुई इमारतों और तबाही के दर्दनाक दृश्यों को बहुत संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। यह कलाकृति आपदा की भयावहता और पीड़ितों के दर्द को बयां करती है।
विज्ञापन
5 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
नागपुर से पुरी घूमने आई पर्यटक महिमा चौधरी ने इस सैंड आर्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कलाकृति को देखकर वेनेजुएला की त्रासदी का दर्द साफ महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
महिमा चौधरी ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सभी पीड़ितों को इस कठिन समय से बाहर निकलने और दुख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
7 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
पर्यटक ने आगे कहा कि यह सैंड आर्ट केवल एक कलाकृति नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए शांति और सहयोग का संदेश है। सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से तबाही के असर को खूबसूरती से पेश किया है।
8 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
सुदर्शन पटनायक ने बताया कि उन्हें वेनेजुएला से एक संदेश मिला था, जिसके बाद उन्होंने इस त्रासदी को दुनिया के सामने रखने का फैसला किया। उन्होंने तस्वीरों और वीडियो में भूकंप की भयावहता को देखा था।
9 of 10
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : PTI
कलाकार ने कहा कि एक संवेदनशील इंसान होने के नाते उन्होंने इस दर्द और नुकसान को महसूस किया। उन्होंने अपनी कलाकृति को प्रभावित लोगों के प्रति प्रार्थना और एकजुटता का प्रतीक बताया है।
सुदर्शन पटनायक को उम्मीद है कि उनकी इस कोशिश से दुनिया भर के लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कामना की कि वेनेजुएला के लोगों को इस संकट से उबरने का साहस और समर्थन मिले।