प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जापान दौरा पूरा कर चीन के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका ये जापान दौरा याद रखा जाएगा क्योंकि इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई ऐसे समझौते हुए, जिनके आधार पर दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आएगी। जापान दौरे पर पीएम मोदी ने भारत-जापान आर्थिक फोरम में शिरकत की और बुलेट ट्रेन की भी सवारी की। साथ ही पीएम मोदी ने जापान की सेमीकंडक्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनी का दौरा भी किया।
विज्ञापन
2 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
29 अगस्त को जापान पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जापानी समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ करके भव्य स्वागत किया। इस दौरान जापानी समुदाय के लोगों ने भारतीय नृत्य और संगीत परंपरा का भी अनूठा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो के होटल में पहुंचकर वहां भारतीय समुदाय से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलकर भारतीय समुदाय बेहद उत्साहित दिखा।
4 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक भारतीय नृत्य करने वाली एक जापानी महिला ने कहा, 'हमने उनका स्वागत किया है और उन्होंने मुझे गाना गाने को कहा तो मैंने उनके सामने एक भजन गाया।'
विज्ञापन
5 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट किया। एक प्रवासी भारतीय महिला ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'यह पहली बार है जब मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला। मैं उनसे मिलकर बेहद उत्साहित थी। जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है और उनकी नीतियां सराहनीय हैं। हम जैसे लोग, जिनकी 10 साल पहले राजनीति में रुचि खत्म हो गई थी, अब फिर से राजनीति में रुचि पैदा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
6 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
जापान में पीएम मोदी का स्वागत करने वाले भारतीय समुदाय में कई बच्चे भी शामिल रहे। पीएम मोदी ने बच्चों को दुलारा और बच्चों के लिए ये पल यादगार बन गए।
विज्ञापन
7 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक फोरम को संबोधित किया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 'आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। और बहुत जल्द, यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।'
8 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने 'मोदी सैन वेलकम' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय ट्रेन ड्राइवर्स से भी मुलाकात की, जो जापान में रुककर बुलेट ट्रेन के संचालन और तकनीकी जानकारी ले रहे हैं।
9 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री को जापान में शोरिनजन दारुमा मंदिर के पुजारी ने दारुमा गुड़िया भेंट की। दारुमा को जापान में शुभ गुड़िया माना जाता है।
10 of 11
pm modi
- फोटो : पीएमओ
पीएम मोदी ने सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया। इसकी पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि 'प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में काफी प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में भी इस गति को जारी रखना चाहते हैं।'
प्रधानमंत्री अपनी जापान की दो दिवसीय यात्रा का समापन कर चीन के लिए रवाना हो गए। जापान यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि जापान की यह यात्रा याद रखी जाएगी। उन्होंने लिखा कि 'जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं प्रधानमंत्री इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।'