फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की डेनमार्क यात्रा: अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंच गई डेनमार्क की प्रधानमंत्री, कराया अपने निजी घर का दौरा, देखें फोटोज

Tue, 03 May 2022 04:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन

सार

पीएम मोदी आज अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे के क्रम में डेनमार्क की यात्रा पर हैं। डेनमार्क पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी की अगवानी करने के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन खुद एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। डेनमार्क यात्रा के दौरान वहां की पीएम मेट फ्रेडरिक्सन ने पीएम मोदी को अपने निजी घर का दौरा भी कराया। देखें पीएम मोदी के डेनमार्क दौरे की फोटोज।
विज्ञापन
1 of 6
डेनमार्क पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI
यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने उनकी अगवानी की। कुछ देर के बाद पीएम मोदी  प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने हवाई अड्डे पर की पीएम मोदी की अगवानी

2 of 6
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने हवाई अड्डे पर की पीएम मोदी की अगवानी - फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में डेनमार्क के कोपेनहेगन पहुंचे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन और पीएम मोदी ने साथ में खिंचाई तस्वीरें।

3 of 6
प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन और पीएम मोदी। - फोटो : ani
डेनमार्क पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। वे बाद में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और क्वीन मार्ग्रेथ के साथ रात का डिनर करेंगे। 

4 of 6
पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के घर का किया दौरा। - फोटो : ani
पीएम मोदी ने अपना पहला दिन जर्मनी में बिताया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में डेनमार्क के कोपेनहेगन पहुंचे।यहां पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के घर का दौरा भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन - फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के आवास का निजी दौरा किया। इस दौरान कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के साथ की वार्ता। - फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के आवास का निजी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डेनमार्क की पीएम भी मौजूद रहीं। इस दौरान दोनों के बीच वार्ता भी हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें