क्रोएशिया में पीएम मोदी।
- फोटो : पीटीआई
वहीं, पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में अपने जोरदार स्वागत के लिए क्रोएशिया का आभार जताया। साथ ही कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून का राज, बहुलवाद जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत पोर्ट मॉडर्नाइजेशन, तटीय क्षेत्रों का विकास और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में क्रोएशियाई कंपनियों के लिए बड़े अवसर हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत क्रोएशिया के साथ अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करेगा और शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान और सहयोग को बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग के लिए एक 'रक्षा सहयोग योजना' बनाई जाएगी, जिसमें प्रशिक्षण और सैन्य आदान-प्रदान के साथ-साथ रक्षा उद्योग पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम फार्मा, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे। जहाज निर्माण और साइबर सुरक्षा में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा।