फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउडी मोदी: ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की चल रही जोर शोर से तैयारी, लोगों में उत्साह

Sat, 21 Sep 2019 03:06 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाउडी मोदी कार्यक्रम में रविवार को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री - फोटो : Self
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। यहां रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक भारतीय शिरकत करेंगे। इस तीन घंटे तक चलने वाले 'हाउडी-मोदी' समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शिरकत करेंगे। पोप के अलावा अन्य किसी विदेशी नेता के लिए यहां आयोजित किया जा रहा यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 

आइए, तस्वीरों के जरिए देखें कार्यक्रम की तैयारी:
विज्ञापन

2 of 6
NRG Stadium - फोटो : Twitter
अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वी श्रृंगला ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह एनआरजी स्टेडियम में जारी तैयारियों का मुआयना किया था। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए 15,000 से अधिक स्वयंसेवक दिन-रात काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
NRG Stadium - फोटो : Twitter
एनआरजी स्टेडियम में शुक्रवार को एक कार रैली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें 200 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया, जिन पर भारत-पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने ‘नमो अगेन’ की शर्ट पहन रखी थी और ‘नमो अगेन’ (नरेन्द्र मोदी फिर से) के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दिल से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को तैयार हैं।

4 of 6
Howdy Modi Banner - फोटो : Twitter
हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर ह्यूस्टन शहर में जगह जगह होर्डिंग्स लगाई गई हैं। ‘टेक्सस इंडिया फोरम’ (टीआईएफ) के प्रवक्ता प्रीति डावरा, गितेश देसाई और ऋषि भुटाडा ने इस बारे में विस्तार से बताया कि समारोह से क्या उम्मीद करनी चाहिए और क्यों ह्यूस्टन को इस भव्य समारोह के लिए चुना गया।
विज्ञापन

5 of 6
जर्मनी के एक एयरपोर्ट पर पीएम मोदी - फोटो : ANI
डावरा ने कहा कि यह समारोह अमेरिका और भारत की संस्कृति तथा एकता का भव्य जश्न है, जहां मौजूद लोग मोदी से अमेरिका में 30 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की मौजूदगी से मजबूत हुए अमेरिका-भारत के संबंधों और वह दूसरी बार सत्ता में आने के बाद सतत विकास के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
NRG Stadium - फोटो : ANI
डावरा ने कहा इतिहास में पहली बार विश्व के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेता मजबूत साझेदारी को विकसित करने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे समारोह में एकसाथ शिरकत करेंगे।
समारोह के बाद मोदी एक सामुदायिक भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें