पाकिस्तान की गायिका रबी पीरजादा को ट्विटर यूजर्स बहुत बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। पीरजादा ने कथित तौर पर विस्फोटकों से भरी एक जैकेट पहने हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में किसी फिदायीन हमलावर की तरह दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर को पोस्ट करके उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी हैं।