पाकिस्तान में कंदील बलोच के वीडियो को लोग खूब देखते हैं, लेकिन उसे बुरा भी कहते हैं। तो क्या कंदील पाकिस्तानी समाज का दोहरा चरित्र उजागर करती हैं? पाकिस्तान की पहली सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच 25 साल की हैं और उन्हें पाकिस्तान की किम करडाशियां कहा जाता है। वो खुद का वीडियो बनाती हैं और उसे इंटरनेट पर अपलोड करती हैं। एक ऐसे देश में जहाँ महिलाओं को घर के अंदर रहने की नसीहत दी जाती है और उन्हें यह छूट भी नहीं होती है कि वो किससे शादी करेंगी।
विज्ञापन
कंदील बलोचः पाकिस्तान की किम करडाशियां
2 of 6
- फोटो : BBC
कंदील बलोच कहती हैं, "मेरे मां-बाप ने जो आजादी मुझे दी मैंने उसका नाजायज इस्तेमाल किया, मैं यह मानती हूँ, लेकिन अब मैं हाथ से निकल चुकी हूँ, अब कुछ नहीं हो सकता।"
विज्ञापन
कंदील बलोचः पाकिस्तान की किम करडाशियां
3 of 6
- फोटो : BBC
कंदील के वीडियो के बारे में पाकिस्तान के एक एक युवा कहते हैं कि हर कोई उसे तुरंत देखना भी चाहता है और फिर उस पर अपना गुस्सा भी जाहिर करता है।
कंदील बलोचः पाकिस्तान की किम करडाशियां
4 of 6
- फोटो : BBC
कंदील बलोच का कहना है, "मैं एक खुली किताब हूँ और आप कैसे कह सकते हैं कि लोग मेरे बारे में जानना चाहते हैं। मुझे हर कोई जानता है, मैं कोई धोखेबाज महिला नहीं हूँ। मैं जो कुछ भी अपने व्यक्तिगत जीवन में करती हूँ उसे सोशल मीडिया पर अपडेट करती हूँ।"
विज्ञापन
कंदील बलोचः पाकिस्तान की किम करडाशियां
5 of 6
- फोटो : BBC
सेक्स की भावना से भरे कंदील के वीडियो के बारे में पाकिस्तान के एक और युवा का मानना है कि इसे फेसबुक पर अपलोड करने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए, क्योंकि यह पाकिस्तान के कायदों के खिलाफ है।
इसे देखकर पाकिस्तान के युवा और व्यस्क गलत दिशा में जा सकते हैं।
बुंबू सॉस के गिटार बजाने वाले संगीतकार मास्टरजी बुंबू कहते हैं, "मुझे नहीं लगता पाकिस्तान में फिलहाल उनके जैसा कोई है। उनमें दो खास बातें हैं, एक तो यह कि उनका आचरण खराब है और दूसरा यह कि वो अपने इस आचरण को इंटरनेट से लोगों तक पहुंचाती हैं।