पाकिस्तान में 'काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडिओलॉजी' के विवादित प्रस्ताव पर पाकिस्तानी महिलाओं ने अपनी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडिओलॉजी ने महिला सुरक्षा बिल पर प्रस्ताव दिया था कि ,'जरूरत पड़ने पर शौहर अगर चाहे तो अपनी बीवी की थोड़ी बहुत पिटाई कर सकता है और इसमें कोई हर्ज नहीं है।' इस प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान की महिलाएं अपना विरोध सोशल साइट सहित सड़कों पर भी जाहिर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर हैश टैग ट्राइ बीटिंग मी लाइटली' (“#TryBeatingMeLightly)काफी ट्रेंड कर रहा है। पाकिस्तान की महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रयाएं व्यक्त की हैं इसमें एक महिला ने कहा, 'कोई मुझे हाथ तो लगा कर दिखाए उसका मुंह तोड़ दूंगी। देखें अन्य महिलाओं ने इस मुद्दे पर किया कहा है। पाकिस्तान की राबिया अहमद ने विवादित प्रस्ताव पर कहा,' मैं सूरज हूं, कोई मुझे छुएगा तो मैं उसे जहन्नुम की तरह जला दूंगी। मैं रोशनी हूं, तुम कोशिश कर लो लेकिन हमें रोक नहीं पाओगे। मैं तुम को चुनौती देती हूं हिम्मत है तो मुझे पीट कर दिखाओ।'
विज्ञापन
आपकी बेटी को मारें तो आपको कैसा लगेगा
2 of 10
अल्वीरा राजपेर
- फोटो : FAHHAD RAJPER
पाकिस्तान की मेडिकल छात्रा अल्वीरा राजपेर ने अपने गुस्से को जाहिर करते हुए कहा अगर कोई आपकी बेटी को मारे तो आपको कैसा लगेगा।
विज्ञापन
पिटाई को पसंद करेंगे
3 of 10
फराह एस कमाल
- फोटो : FAHHAD RAJPER
शिक्षा सलाहाकार फराह एस कमाल ने प्रतिक्रिया दी कि है कि कोई आपकी पिटाई करे तो क्या आप उस पिटाई को पसंद करेंगे।
तबाह कर दूंगी
4 of 10
अदीका लालवानी
- फोटो : FAHHAD RAJPER
अदीका लालवानी पेशे से डिजिटल कहानीकार हैं। अदीका ने सोशल मीडिया पर प्रस्ताव के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लिखा कि मैं उसे तबाह कर दूंगी जो मुझे पीटने की कोशिश भी करेगा।
विज्ञापन
कार से कुचल दूंगी
5 of 10
प्रियंका पहुजा
- फोटो : FAHHAD RAJPER
प्रोडक्ट डिजाइनर से डिजिटल मार्केटर बनीं प्रियंका पहुजा ने कहा कोई मुझे मारेगा तो मैं उसे सात साल के ड्राइविंग अुभव से कार से कुचल दूंगी।
विज्ञापन
सूरज तुम्हें नहीब नहीं होगा
6 of 10
सुम्बुल उसमान
- फोटो : FAHHAD RAJPER
पाकिस्तान की सोशल मीडिया मैनेजर सुम्बुल उसमान ने जबरदस्त जबाव दिया,' तुम मुझे पीटोगे तो अगले दिन का सूरज तुम्हें नसीब नहीं होगा।'
विज्ञापन
हाथ मुझ पर मैं उन्हें तोड़ दूंगी
7 of 10
शगुफ्ता अब्बास
- फोटो : FAHHAD RAJPER
डॉक्टर शगु्फ्ता अब्बास ने लिखा जो हाथ मुझ पर उठेंगे मैं उन्हें तोड़ दूंगी और बाकी का हिसाब अल्लाह जालिमों से खुद लेगा।
नतीजे बहुत खराब होंगे
8 of 10
इरम खान
- फोटो : FAHHAD RAJPER
पाकिस्तानी ब्लॉगर इरम खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं इरम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी मुझे पीटने के नतीजे बहुत खराब होंगे।
चेहरे पर जोरदार मुक्का पड़ेगा
9 of 10
अंबर जुल्फिकार
- फोटो : FAHHAD RAJPER
ट्रेवल एंड लाइफ स्टाइल ब्लॉगर अंबर जुल्फिकार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझ पर हाथ उठाते ही मुंह पर जोरदार मुक्का पड़ेगा।
सादिया अजहर पाकिस्तान में डिजिटल मार्केटर और ब्लॉगर हैं सादिया ने लिखा,'मुझे पीटो मगर बुद्धि लगाओ, मुझे पीटो स्माइल से, मुझे पीटो रहम से, अगर तुम पीटने चाहते हो तो पंखों से पीटो। नहीं तो बकवास बंद करो।'