फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़कियों के साथ ड्रग्स लेते थे इमरान खान, होटल के कमरे में होती थी अय्याशी'

Thu, 26 Jul 2018 04:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
पाकिस्तान में 25 जुलाई यानि बुधवार को आम चुनाव में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों मतदान कर इमरान की किस्मत का फैसला कर दिया है। अब चुनावी नतीजों को इंतजार है। क्रिकेटर खेलने के दौरान सुर्खियों में रहने वाले इमरान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अपने गुड लुक्स और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
किसी ने उन्हें अय्याश कहा तो किसी ने उन्हें गुस्से वाला कहा। वहीं किसी ने उन्हें महिलाओं के लिए बदनाम किया। आइए जानते हैं इमरान की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादित पल।

4 of 10
इमरान सबसे ज्यादा जिसके लिए विवादों में रहे वह था उनके ड्रग्स का सेवन करना। उनकी टीम के ही कई खिलाड़ियों ने इसका जिक्र किया था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
1987 में पाक एक वरिष्ठ खिलाड़ी कासिम उमर ने कहा था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी इसका सेवन करते हैं। हालांकि मामले की जांच हुई और बाद में इसे मामले को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
ये विवाद थमा तो इसके बाद वरिष्ठ पाकिस्तानी क्रिकेटर यूनिस अहमद ने इमरान को अय्याश कहा। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद दो लड़कियों के साथ पार्टी के दौरान ड्रग्स सेवन की बात कही थी। यूनिस ने कहा था कि ये लड़कियां इमरान को जानती थीं। 
विज्ञापन

7 of 10
उन्होंने आगे बताया इमरान खान उस पार्टी में एक ऐसी सिगरेट पी रहे थे जो सामान्य सिगरेट से काफी अलग थी। यूनिस ने कहा था कि इस टेस्ट सीरीज के दौरान बंगलूरू के एक होटल में भी इमरान ड्रग्स ले रहे थे। इसके बाद से ही मैं इमरान के कई लड़कियों के साथ संबंधों के बारे में जान सका था।

8 of 10
90 के दशक में पाकिस्तान किक्रेट के कई खिलाड़ी इमरान को अड़ियल और बदमिजाज मानते थे। इमरान के व्यक्तित्व से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को परेशानी थी। 1993 में मियांदाद टीम से बाहर हुए तो उन्हें खुले तौर पर इमरान पर आरोप लगाए थे।

9 of 10
imran khan
इन दिनों अपनी पूर्व पत्नी को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान ने अपनी एक किताब में इमरान खान से जुड़े कई विवादित खुलासे किए थे।
 
विज्ञापन

10 of 10
हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद इमरान खान ने पूर्व पत्नी पर पलटवार किया है। इमरान खान ने कहा कि रेहम खान से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। बता दें कि रेहम और इमरान का निकाल साल 2014 में ही हुआ था, लेकिन सिर्फ 10 महीने साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें