तख्तापलट की राजनीति और सियासी चालों से भरे पाकिस्तान में नवाज शरीफ पाकिस्तान के वो अकेले सियासी शख्सियत हैं जो तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं। 20वीं सदी के पचासवें दशक में जन्में नवाज की जिंदगी की कुछ ऐसी तस्वीरें आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिनको शायद ही आपने कभी देखा हो।
विज्ञापन
2 of 9
मियां मुहम्मद नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेता हैं। वो पहली बार 1 नवम्बर 1990 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उनका पीएम पद का ये कार्यकाल 18 जुलाई 1993 तक चला। इसके बाद नवाज 1997 से 1999 के बीच में प्रधानमंत्री बने और फिर 2013 में भी नवाज ने सत्ता हासिल की।
विज्ञापन
3 of 9
पाकिस्तान में भले ही नवाज शरीफ की लोकप्रियता घटी हो लेकिन उन्हें ‘पंजाब का शेर’ भी कहा जाता रहा है।
4 of 9
शरीफ के परिवार का स्टील का उद्योग था जिस पर सरकार ने कब्जा कर लिया था। कहा जाता है कि अपने उद्योग को वापस लेने की वजह से ही नवाज की राजनीति में एंट्री हुई।
विज्ञापन
5 of 9
1999 में नवाज को पाकिस्तान से निर्वासित कर दिया गया जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा और देश से बाहर भी। कहा जाता है कि सियासत नवाज का लक्ष्य नहीं था, लेकिन उनकी जिंदगी में सब अचानक ही होता चला गया।
विज्ञापन
6 of 9
1980 के दौर में गुलाम जिलानी पाकिस्तान के पंजाब में गवर्नर के पद पर काम कर रहे थे। उन्हें राजनीति में युवा चेहरों की जरूरत थी।
विज्ञापन
7 of 9
जिसका फायदा नवाज शरीफ को मिला और वो पंजाब प्रांत के वित्तमंत्री बन गए। 1981 में शरीफ जिया उल हक के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए और फिर 1990 में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए।
8 of 9
पाकिस्तान की जनता में जहां नवाज लोकप्रिय हैं तो वहीं पाकिस्तानी सेना से उनके रिश्ते बेहद अजीब रहे हैं। कभी उन्होंने सेना की मदद से ही सत्ता हासिल की तो कभी उन्हें सेना ने ही सत्ता की कुर्सी से उठाकर देश से बाहर फेंक दिया।
भारत के साथ शरीफ के रिश्ते भी अलग तरीके के ही रहे हैं। वो भारत से दोस्ती के रिश्ते भी निभाते आए हैं तो वहीं दूसरी ओर कारगिल की साजिश का आरोप भी नवाज शरीफ पर लगा है।