पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों को झुठलाने में लगा पाक अब इस मुद्दे पर खुलकर बेनकाब होता दिख रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों के विरोध में वहां के स्थानीय निवासियों ने ही मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे पर पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित और कोटली के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आतंकवाद को पनाह देने से काम नहीं चलेगा उसका सफाया करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : ANI
वहीं इस प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपना चेहरा छुपाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अभी तक वह यह दावा करता रहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर में किसी तरह के आतंकी शिविर नहीं चल रहे हैं न ही उन्हें उसका समर्थन है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : ANI
आज सुबह सुबह पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कोटली, चिनारी, मीरपुर, गिलगित, दामेर और नीलम घाटी के लोगों ने एकसाथ पाक समर्थित आतंकी कैंपों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
4 of 7
pok
- फोटो : ANI
लोगों ने इसके विरोध में जगह जगह बैठक कर रैली निकाली। लोगों ने इस खूबसूरत जगहों को आतंकियों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 7
pok
- फोटो : ANI
इस दौरान स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि यदि सरकार ने तालिबान और अन्य आतंकियों के शिविरों को नष्ट नहीं किया तो फिर हम खुद इस मुद्दे पर एक्शन लेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : ANI
एक अन्य निवासी ने साफ कहा कि दुनियाभर में प्रतिबंधित संगठनों को पाक अधिकृत कश्मीर में भोजन और राशन उपलब्ध कराया जाता है। हम इसकी निंदा करते हैं।