फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बिजली के बिना पाकिस्तानियों का बुरा हाल, फैक्ट्रियों-दुकानों में रुका काम, घरों में भी पसरा सन्नाटा

Tue, 24 Jan 2023 01:34 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
1 of 8
बिना बिजली के पाकिस्तानियों का बुरा हाल - फोटो : Social Media
रोटी की जद्दोजहद के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान पर एक और नई मुसीबत टूट पड़ी है। दरअसल, पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है, जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में बिजली गुल हो गई है।  बिजली मंत्री खुर्रम दस्तगीर के मुताबिक नेशनल ग्रिड के दक्षिण में एक बड़े वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण संकट उत्पन्न हुआ। बाद में व्यापक प्रभाव के कारण बिजली उत्पादन इकाइयां एक-एक करके बंद हो गईं। देर रात तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को मोमबत्ती, लालटेन जलाकर काम चलाना पड़ा। कई घरों में लोग तो अंधेरे में ही रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

2 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। शरीफ ने बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री से तत्काल रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बिजली गुल होने के कारणों का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पहचान करने को कहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
देश में बिजली संकट अस्पताल, कारखाने, कपड़ा उद्योग समेत कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है। कपड़ा कारोबारियों ने शिकायत की कि सोमवार को बिजली गुल होने के कारण उन्हें अपना कारखाना बंद करना पड़ा। 

4 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Pakistan Power Crisis
 बता दें  कि पाकिस्तान अपनी बिजली का कम से कम 60 फीसदी जीवाश्म ईंधन से हासिल करता है। 27 फीसदी बिजली हाइड्रोपावर और 10 फीसदी परमाणु और सौर ऊर्जा पर निर्भर है।
विज्ञापन

5 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
पाकिस्तान में बिजली नहीं होने के चलते स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ने में परेशानी हो रही है। बच्चे अंधेरे में क्लासरूम में बैठे दिखे।
विज्ञापन

6 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
पाकिस्तान के कई शहरों में दुकानदार बिजली के इंतजार में बैठे दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन उत्पादन बंद होने पर कपड़ा उद्योग का अकेले का नुकसान 20 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
पाकिस्तान में पावर सिस्टम का फेल होना कोई नई बात नहीं है। यहां पिछले साल अक्तूबर में कराची, हैदराबाद, सुक्कुर, क्वेटा, मुल्तान और फैसलाबाद में बिजली गुल हो गई थी। 
विज्ञापन

8 of 8
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : Social Media
बिजली के बिना पाकिस्तान की कई फैक्ट्रियों में सन्नाटा पसरा रहा। इस्लामाबाद में एक अस्पताल को अपना ऑपरेशन थिएटर बंद करना पड़ा तो वहीं कराची का अस्पताल बैकअप पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें