फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Economy Crisis: अब बकरियों से दूर होगा पाकिस्तान का आर्थिक संकट, जानें क्या है पूरा मामला?

Wed, 08 Jun 2022 05:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इससे उबरने के लिए हर रोज नए-नए पैंतरे अपना रहा है। पाकिस्तान चीन और अरब देशों से कर्ज मांग चुका है, लेकिन कोई भी देने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान ने कर्जदाताओं को लुभाने के लिए नई तरकीब निकाली है। इस बार बकरियों के जरिए पाकिस्तान कर्ज पाने की कोशिश में जुटा है। 
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इससे उबरने के लिए हर रोज नए-नए पैंतरे अपना रहा है। पाकिस्तान चीन और अरब देशों से कर्ज मांग चुका है, लेकिन कोई भी देने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान ने कर्जदाताओं को लुभाने के लिए नई तरकीब निकाली है। इस बार बकरियों के जरिए पाकिस्तान कर्ज पाने की कोशिश में जुटा है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शहबाज शरीफ ने यूएई का दौरा किया था। - फोटो : अमर उजाला
यूएई ने की थी डिमांड
दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कुछ समय पहले पाकिस्तान से बकरियों के निर्यात की डिमांड की थी। पाकिस्तान के निर्यात नीति में जीवित जानवरों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ था। ऐसे में हर हालत में विदेश से कर्ज पाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान की कैबिनेट ने विशेष रूप से मंगलवार को इसकी अनुमति दी। इसके मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से यूएई को 100 जिंदा बकरियां भेजी जाएंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शेख मोहम्मद बिन जायद - फोटो : अमर उजाला
किसे चाहिए ये बकरियां? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बकरियां विशेष तौर पर यूएई के मौजूदा राष्ट्रपति जनरल शेख मोहम्मद बिन जायद के लिए भेजी जाएंगी। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की सरकार से इसके लिए अनुमति मांगी थी। शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान को हाल ही में खलीफा बिन जायद अल नाहयान की जगह राष्ट्रपति चुना गया था। खलीफा बिन जायद अल नाहयान 2004 से यूएई के राष्ट्रपति थे, लेकिन पिछले महीने लंबी बीमारी के चलते 73 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई थी। 
 

4 of 5
चीन को गधों की सप्लाई कर चुका है पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
चीन को गधे सप्लाई करके कमाई कर चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान में जानवरों के एक्सपोर्ट का ये पहला मौका नहीं होगा। इससे पहले भी पाकिस्तान गधों की सप्लाई करके विदेशी मुद्रा कमाता रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के गधों की चीन मे सबसे ज्यादा मांग है। इसकी वजह से लोग गधों का पालन अन्य पशु के मुकाबले ज्यादा कर रहे हैं। दरअसल गधों की खाल से चीन में दवा बनाई जाती है। जो ब्लड सर्कुलेशन के काम में इस्तेमाल की जाती है। पाकिस्तान के 80 लाख लोग पशुपालन के व्यवसाय में लगे हैं। पशु पालन से पाक के 35 फीसदी लोगों के घर का खर्च चलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीन को लड़कियां भी सप्लाई करता रहा है पाकिस्तान। - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में लड़कियों को भी चीन के हवाले कर दिया था
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से अपने संबंध हमेशा बेहतर रखने की कोशिश में पाकिस्तान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लड़कियों को चीन के हवाले कर दिया था। न्यूज एजेंसी एपी ने 2019 में इसका खुलासा किया था। तब मालूम चला था कि 629 पाकिस्तानी लड़कियों को चीनी युवकों और पुरुषों की दुल्हन बनाकर बेच दिया गया था। बताया जाता है कि इस तस्करी के पीछे पाकिस्तानी अधिकारियों का दबाव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें