फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma : पाकिस्तानी मूल के पत्रकार ने कहा- भाजपा और नुपुर पर हमले बंद करो, मुस्लिम नेताओं से की ये अपील

Wed, 08 Jun 2022 12:47 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा ने निलंबित नुपुर शर्मा को पाकिस्तान के एक पत्रकार का समर्थन मिला है। इससे पहले नीदरलैंड के सांसद और पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिए थे।  
 
विज्ञापन
1 of 6
तहा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा ने निलंबित नुपुर शर्मा को पाकिस्तान के एक पत्रकार का समर्थन मिला है। इससे पहले नीदरलैंड के सांसद और पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिए थे। आइए जानते हैं नुपुर के समर्थन में लोगों ने क्या-क्या कहा? 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ताहा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी मूल के विदेशी पत्रकार ने क्या कहा? 
पाकिस्तानी मूल के पत्रकार तहा सिद्दीकी ने नुपुर के समर्थन में ट्वीट किया। तहा ने लिखा, 'नुपुर शर्मा और भाजपा पर हमला करने की बजाय हदीस की पुष्टि क्यों नहीं करते। मुस्लिम नेताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए और अगर ये गलत है तो इसे तुरंत बुखारी से हटा देना चाहिए। जिससे कोई भी मजाक नहीं बना पाएगा।' तहा न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन, अलजजीरा और फ्रांस-24 जैसे मीडिया हाउस के लिए लिखते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स - फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड के सांसद दे चुके हैं समर्थन
इससे पहले नीदरलैंड के सांसद सांसद गिर्ट विल्डर्स ने कहा था, 'यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे?' उन्होंने ट्वीट किया, 'तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों और ज्यादा खराब कर देता है। इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें।' 


 

4 of 6
तारीक फतेह - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी मूल के लेखक ने क्या कहा था? 
पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि नुपुर को धमकियां मिल रही हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।’  
 
विज्ञापन

5 of 6
अरब देशों ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
10 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने जताया नुपुर के बयान पर विरोध
नुपुर के बयान पर कतर के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब किया और अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद कुवैत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, यूएई, सउदी अरब, अफगानिस्तान समेत 10 से ज्यादा मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई कथित टिप्पणी की आलोचना की। मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी नुपुर शर्मा के बयान की निंदा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नुपुर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा प्रकरण ?
विवाद वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हो रही एक टीवी बहस के दौरान नुपुर द्वारा की गई टिप्पणी पर शुरू हुआ है।  बहस के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसी दौरान कुरान का जिक्र कर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की। जिसपर विवाद शुरू हो गया। 

नुपुर का वीडियो वायरल होने के बाद पांच जून भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। नुपुर के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, नुपुर को मिल रहीं धमकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें