फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से परेशान हुआ ये खूबसूरत देश, पहले टैक्स बढ़ाया अब उठाया ये कदम

Sat, 11 May 2019 10:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में जहां कई देश पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की योजनाएं निकाल रहे हैं, जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जो पर्यटकों की बढ़ती संख्या से परेशान है। वो देश है नीदरलैंड्स। इस देश में पर्यटक इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं कि यहां के लोग परेशान हो चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
जरुरत से ज्यादा देश में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से बचने के लिए नीदरलैंड्स ने कई तरीके निकाले पर कामयाब नहीं हुआ। पहले यहां की सरकार ने टूरिज्म टैक्स लगाया और अब टूरिज्म का प्रचार-प्रसार बंद करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
डच अधिकारियों का अनुमान है कि अगले एक दशक में दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या 1.9 करोड़ से बढ़कर 2.9 करोड़ पर पहुंच जाएगी। स्थानीय लोग भी इस ओवरटूरिज्म से चिंतित हैं। टूरिज्म बोर्ड पर्यटकों की संख्या घटाने की योजना पर काम कर रहा है।

4 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
सरकार का कहना है कि पर्यटकों की संख्या उम्मीद से ज्यादा होने से मकानों की लागत बढ़ गई है, अव्यवस्था फैल रही है और शहरों के लोगों में पड़ोसी भावना की भी कमी दिखने लगी है। 2005 तक देश में 1.1 करोड़ लोग घूमने आते थे, 2016 में इनकी संख्या बढ़कर करीब 1.8 करोड़ हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
पर्यटकों की आमद पर अंकुश लगाने के लिए पिछले साल सरकार ने टूरिस्ट टैक्स की भी शुरुआत की थी। इससे जुड़ी सेवाओं पर भी कई तरह के शुल्क लगाए गए थे। फिर भी पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई। सरकार इस साल फिरसे टैक्स बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
नए टैक्स के तहत जहाजों पर घूमने जाने वाले लोगों के लिए प्रति यात्री 650 रुपये टैक्स लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से सिर्फ एम्सटर्डम ही परेशान नहीं है, केकुएनहॉफ बल्ब गार्डन और किंडरजक विंडमिल डिस्ट्रिक्ट जैसे इलाकों में सीजन के दौरान मुश्किल से जगह मिल पाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
नीदरलैंड्स की तरह जापान भी पर्यटकों से परेशान है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कामकुरा में पर्यटकों के घूमते-फिरते हुए खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां पर देश में बुद्ध की सबसे बड़ी मूर्ति है। रोज 50-60 हजार लोग घूमने आते हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों पर खाने की चीजें फैलती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
जापान का कहना है कि जानवर सड़कों पर पड़े कचरे को खाने के लिए आते हैं और गंदगी होती है, सफाई का काम स्थानीय लोगों को ही करना पड़ता है। जापान की परंपरा के मुताबिक खाते हुए कोई और काम करना अच्छा नहीं माना जाता। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो माना जाता कि वह व्यक्ति खाने का सम्मान नहीं करता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें