फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहा विमान खाई में गिरा, धमाके की आवाज और धुएं से सहमे लोग; देंखे तस्वीरें

Sun, 15 Jan 2023 01:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
1 of 6
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : Social Media
नेपाल में रविवार को एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 72 लोग सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10.33 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन

2 of 6
नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : ANI
सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
जानकारी के मुताबिक, पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन

3 of 6
नेपाल में हादसा - फोटो : ANI
धमाके के बाद विमान में आग लगी
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने हादसे के वक्त धमाके की आवाज सुनी। विमान में आग लगी हुई थी।

4 of 6
Nepal Army - फोटो : Social Media
सेना ने संभाला मोर्चा
पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री पुष्प कल दहल 'प्रचंड' ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं। सेना ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
नेपाल में हादसा - फोटो : ANI
किसी के भी बचने की उम्मीद न के बराबर
हादसा बेहद भयानक बताया जा रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों की मानें तो हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : ANI
विमान में आग की लपटें देखी गईं
सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें देखी गईं। इसलिए मौसम की खराबी की वजह से दुर्घटना होने की बात कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें