फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Plane Crash: कहीं 31 हजार फीट की ऊंचाई तो कहीं रनवे पर हुआ हादसा, प्लेन क्रैश की 10 बड़ी घटनाएं

Sun, 15 Jan 2023 05:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
1 of 12
प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सकी है। इस हादसे में अब तक कई  लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा? 
अबतक इसकी सही जानकारी नहीं  हो पाई है। हालांकि, हादसे की जानकारी देते हुए येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
 
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा विमान हादसा स्पेन के द्वीप टेनेरीफ के हवाई अड्डे पर हुआ था। 27 मार्च 1977 को यहां दो फ्लाइट रनवे पर एक-दूसरे से टकरा गईं थीं। इस दुर्घटना में कुल 583 लोगों की मौत हुई थी।

जापान में 12 अगस्त, 1985 को राजधानी टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में कुल 524 लोग मारे गए थे, जिनमें 509 यात्री और 15 चालक दल के सदस्य थे।
विज्ञापन

23 जून, 1985 को जमीन से 31 हजार फीट की ऊंचाई पर आयरलैंड के आसमान में एयर इंडिया का प्लेन बम से उड़ा दिया गया था। इसमें चालक दल के 22 सदस्यों के साथ  कुल 329 लोग मारे गए थे। जांच हुई तो मालूम चला की इस घटना को सिख आतंकी संगठन बब्बर खालसा के सदस्यों ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

अमेरिका के इलिनॉय में 25 मई, 1979 को प्लेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 273 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 191 शिकागो से उड़ान भरने के बाद कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गई और इसमें सवार सभी 258 यात्रियों के साथ, चालक दल के 13 सदस्यों की मौत हो गई थी। जब यह जहाज क्रैश हुआ तो जमीन पर मौजूद दो लोग भी मारे गए। 
विज्ञापन

19 फरवरी, 2003 को ईरान की केरमेन पहाड़ी के पास प्लेन हादसा हुआ। इस हवाई दुर्घटना में 275 मौतें हुई थीं। विमान में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान यात्रा कर रहे थे। 

17 जुलाई, 2014 को एम्सटरडैम से कुआलालंपुर जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार 283 यात्री और 15 चालक दल के सदस्य मारे गए थे। इस जहाज को रूस समर्थक विद्रोहियों ने यूक्रेन के दोनेत्सक इलाके में मार गिराया था। 

19 अगस्त, 1980 को सऊदिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट 163 में आग लग गई थी। इस हादसे में 287 यात्रियों सहित 301 लोग मारे गए थे। 

तीन मार्च, 1974 को टर्किश एयरलाइंस का एक विमान पेरिस के पास जंगलों में क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान पर सवार सभी 346 लोग मारे गए थे। 

हरियाणा के चरखी दादरी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां आसमान में ही सऊदी अरब और कजाखस्तान के दो विमान टकरा गए थे। हादसे में दोनों विमानों में सवार 349 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ईरान एयर की फ्लाइट को अमेरिकी नौसेना ने तीन जुलाई, 1988 को मार गिराया था। यह विमान हरमुज जलडमरूमध्य में गिरा था। इस हमले में विमान में सवार सभी 290 लोग मारे गए थे। अमेरिकी सरकार ने बाद में सफाई दी थी। कहा था कि नेवी ने गलती से विमान को लड़ाकू विमान समझ लिया था। इसका कारण था कि तेहरान से दुबई जा रही यह फ्लाइट रूट से हटकर उड़ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें