विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया हाल में ही पूरी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं जिन्होंने तलाक के निपटारे के नाम पर कई हजार करोड़ रुपए पत्नी को देने पड़े। इनमें से एक ने तो पाकिस्तान के रक्षा बजट का चार गुना धन अपनी पत्नी को दिया। जानिए यहां-
विज्ञापन
2 of 7
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos divorce
- फोटो : Social Media
जेफ बेजोस और मैकेंजी
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरा होने के बाद मैकेंजी विश्व की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। यह अभी तक का सबसे महंगी तलाक प्रक्रिया है। मैकेंजी को इस प्रक्रिया के बाद 2.52 लाख करोड़ रुपये के शेयर मिले हैं। यह राशि पाकिस्तान के रक्षा बजट से चार गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
3 of 7
Jocelyn, Alex Wildernstein,
- फोटो : Social Media
जॉक्लाइन और एलेक्स विल्डरनस्टीन
1999 में जॉक्लाइन और आर्ट डीलर एलेक्स विल्डरनस्टीन के बीच हुआ तलाक जेफ बेजोस और मैकेंजी के बाद दूसरे स्थान पर है। जॉक्लाइन और एलेक्स के बीच तलाक का कारण एक रूसी मॉडल थी। उस समय इनके बीच हुए तलाक की कीमत 17 हजार 250 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा जॉक्लाइन अपने प्लास्टिक सर्जरी के कारण भी चर्चा में रही।
4 of 7
Anna Torv, Rupert Murdoch
- फोटो : Social Media
ऐन्ना टोर्व और रूपर्ट मर्डोक
मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक की शादी 1967 में स्कॉटिस पत्रकार और उपन्यासकार ऐन्ना टोर्व के साथ हुआ था। लेकिन साल 1999 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इस दौरान दोनों के बीच तलाक के निपटारे की राशि का आधिकारिक एलान नहीं किया गया। कई रिपोर्ट्स में यह राशि 11 हजार 730 करोड़ रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Sue and Bill Gross
- फोटो : Social Media
सू और बिल ग्रॉस
अमेरिकन इनवेस्टर, फंड इन्वेस्टर और दानदाता बिल ग्रास ने 1985 में संगीतकार और इन्वेस्टर सू से शादी की थी। यह इन दोनों की दूसरी शादी थी। साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इन दोनों के तलाक के निपटारे की राशि 8 हजार 970 करोड़ रुपये थी। बिल ग्रास यूएस में सबसे बड़ी वैश्विक निश्चित आय निवेश कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Slavica and Bernie Ecclestone
- फोटो : Social Media
स्लाविका और बर्नी एक्लेस्टोन
फार्मूला वन की दुनिया के दिग्गज बर्नी एक्लेस्टोन और क्रोएशियन मॉडल स्लाविका की शादी 80 के दशक में हुई थी। इन दोनों की मुलाकात फार्मूला वन के एक इवेंट के दौरान हुई थी। साल 2006 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इन दोनों के बीच निपटारे की राशि 8 हजार 280 करोड़ रुपये थी।
ऐलेन और स्टीव वेन
अमेरिकन रीयल इस्टेट बिजनेसमैन स्टीव वेन और बिलेनियर ऐलेन की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों ने 1963 में शादी कर ली। इनके बीच साल 1963 में तलाक हो गया था। जिसके पांच साल बाद दोनों ने फिर शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। साल 2010 में दोनों के बीच दूसरी बार तलाक हो गया। इन दोनों के बीच की निपटारे की राशि 6 हजार 900 करोड़ रुपये थी।