स्पेन ट्रेन हादसा।
- फोटो : एएनआई
स्पेन के समाचार माध्यम 'सुर इन इंग्लिश' के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने कम से कम 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है। स्पेन के समाचार पत्र 'एल पाइस' की रिपोर्ट के मुताबिक, कैस्टिला-ला मांचा की क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिला ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेनों में कुल 544 यात्री सवार थे। इर्यो ट्रेन में 146 यात्री और एक शिशु सवार था, जबकि रेनफे ट्रेन में 397 यात्री थे।