फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zelenskyy-Trump Row: ट्रंप से भिड़े जेलेंस्की, व्हाइट हाउस छोड़कर जाना पड़ा; छह बिंदुओं में समझें पूरा वाकया

Sat, 01 Mar 2025 11:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ समझौता करना ही होगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम युद्ध का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर जेलेंस्की ने युद्ध में रूस के किए अत्याचारों की तस्वीरें ट्रंप को दिखाते हुए कहा कि पुतिन के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच गर्मागरम बहस हो गई। इस दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 8
ट्रंप-जेलेंस्की में बहस - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की की तरफ अंगुली उठाते हुए कहा कि आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं, रूस से आपको समझौता करना पड़ेगा, पर जेलेंस्की ने समझौते को मानने से इनकार कर दिया। भड़के ट्रंप ने कहा कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। बैठक में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'जेलेंस्की आप अमेरिका का अपमान कर रहे हैं।' ट्रंप ने भी जेलेंस्की पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे ट्रंप-जेलेंस्की-वेंस की वार्ता जुबानी जंग में तब्दील हो गई? हालात इतने कैसे बदल गए कि जेलेंस्की को अचानक ही व्हाइट हाउसे से बाहर जाना पड़ा और जिस समझौते के लिए वह अमेरिका आए थे, उस पर हस्ताक्षर नहीं किए जा सके?

विज्ञापन

2 of 8
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
1. शुरुआत में ही सामान्य वेशभूषा को लेकर रार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस का दौरा किया। इसकी शुरुआत ही कुछ ऐसी हुई कि जेलेंस्की असहज हो गए। जेलेंस्की ओवल ऑफिस में सामान्य वेशभूषा में पहुंचे। उन्होंने शूट की जगह सामान्य कपड़ों को ही तवज्जो दी। जब ट्रंप व्हाइट हाउस के बाहर जेलेंस्की स्वागत करने आए तो उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से हाथ मिलाते हुए कहा कि आज ये पूर तरह से तैयार होकर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
जेडी वेंस - फोटो : अमर उजाला
2. जेलेंस्की-वेंस के बीच तीखी बहस
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में बैठक करीब 45 मिनट तक चली, लेकिन आखिरी के 10 मिनट में बनती बात बिगड़ गई और दोनों नेताओं के बीच बैठक किसी सहमति पर पहुंचने के बजाय तनाव चरम पर पहुंच गया। इसकी शुरुआत जेलेंस्की और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच बहस से से हुई। दरअसल, वेंस ने कहा कि जंग को कूटनीति के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। इस पर जेलेंस्की ने वेन्स पर सम्मानजनक ढंग से पेश न आने का आरोप लगाते हुए कहा कि किस तरह की कूटनीति?

4 of 8
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
3. वेंस पर भड़के जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वेंस को जवाब देते हुए कहा कि 2014 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के हमारे बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया, तब उन्हें किसी ने नहीं रोका। उन्होंने बस कब्जा कर लिया और लोगों को मार डाला। 2019 में मैंने उनके साथ युद्धविराम के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने युद्धविराम तोड़ा, हमारे लोगों को मार डाला और कैदियों की अदला-बदली नहीं की। ऐसे में आप किस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं? इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की गारंटी की भी मांग की।
विज्ञापन

5 of 8
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
4. जेलेंस्की की ट्रंप को धमकी
बहस के दौरान जेलेंस्की ने धमकी भरे लहजे में ट्रंप से कहा कि युद्ध से हर किसी को दिक्कत होती है। आपको भी होगी। अभी तो सब ठीक है, लेकिन एक दिन भविष्य में आपको यह जरूर महसूस होगा। भगवान आपका भला करे। जेलेंस्की ने कहा कि हर किसी को समस्याएं हैं, आपको भी। अमेरिका भी एक दिन रूस से युद्ध का खतरा महसूस करेगा। इस पर ट्रंप ने कहा, आप हमें यह न बताएं कि हम क्या महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
5. जेलेंस्की ने पुतिन के धोखा देने की आदत का किया जिक्र
जेलेंस्की ने पुतिन पर धोखा देने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा कि हमें सिर्फ युद्ध विराम की जरूरत नहीं है। हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन रूस ने हर बार समझौते को तोड़ा है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने ट्रंप को युद्ध से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने दावा किया कि पुतिन अब तक 25 बार समझौते का उल्लंघन कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हत्यारा बताते हुए जेलेंस्की ने ट्रंप को भी उनके साथ नरमी दिखाने के लिए सावधान किया। जेलेंस्की ने ट्रंप से कहा कि वह पुतिन के साथ किसी तरह का समझौता न करें। 

ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं। लोग मर रहे हैं और आपके सैनिक खत्म हो रहे हैं। तीन साल के युद्ध में आपके शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका की शर्तों पर रूस से शांति समझौता करने के लिए दबाव बनाया। ट्रंप ने आवाज ऊंची करते हुए गुस्से में कहा, आप समझौता नहीं करते हैं, तो हम यूक्रेन को अकेला छोड़ देंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Zelenskyy-Trump Row - फोटो : Amar Ujala
6. अचानक व्हाइट से निकले जेलेंस्की
ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान हुई गहमागहमी के बाद अमेरिका-यूक्रेन के बीच का मनमुटाव साफ हो गया। हाल ही में ट्रंप द्वारा जेलेंस्की को तानाशाह कहे जाने के बाद हुई इस बैठक में दोनों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि जेलेंस्की बैठक के लिए तय समय से पहले ही यूएस-यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक ही व्हाइट हाउस से चले गए। बैठक के बाद दौरान दोपहर के खाने की भी व्यवस्था थी, लेकिन यह कार्यक्रम भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

8 of 8
ओवल ऑफिस का पूरा वाकया - फोटो : Amar Ujala
अब पढ़िए ओवल ऑफिस का पूरा वाकया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ समझौता करना ही होगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम युद्ध का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर जेलेंस्की ने युद्ध में रूस के किए अत्याचारों की तस्वीरें ट्रंप को दिखाते हुए कहा कि पुतिन के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच गर्मागरम बहस हो गई। इस दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहे।


 
  • जेडी वेंस: जंग को कूटनीति के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। 
  • जेलेंस्की: कैसी कूटनीति ? 
    (जेलेंस्की ने वेंस पर ठीक से पेश न आने का आरोप लगाया) 
  • ट्रंप : आपको आभारी होना चाहिए कि युद्ध को खत्म कराया जा रहा है। आप हमें डिक्टेट करने की स्थिति में नहीं हैं।
  • जेडी वेंस : क्या यह सम्मानजनक बात है कि आप अमेरिका में आकर उस प्रशासन पर हमला कर रहे हैं, जो आपके देश में विनाश को रोकने की कोशिश में जुटा है? 
  • जेलेंस्की : ठीक है शुरू से बात करते हैं। पहले जंग से। युद्ध से हर किसी को दिक्कत होती है। आपको भी होगी। लेकिन आपके पास सुंदर समंदर जो है। अभी महसूस मत कीजिए, लेकिन एक दिन आपको यह भविष्य में महसूस जरूर होगा। भगवान आपका भला करे। 
  • ट्रंप : मुझे मत बताएं कि हमें क्या महसूस होगा। हम एक समस्या के समाधान की कोशिश कर रहे हैं।
  • जेलेंस्की : मैं आपसे इस मामले पर कुछ भी नहीं कह रहा। 
    (ट्रंप-जेलेंस्की में यहां पर तू-तू मैं-मैं वाली स्थिति आ जाती है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें